Rajasthan

गजब! फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी 92-92 नंबर, नीट आरोपी बिवाल की बेटी की मार्कशीट वायरल होने के बाद उठे सवाल

Last Updated:May 17, 2026, 11:35 IST

Dausa NEET Paper Leak Case: दौसा में चर्चित नीट पेपर लीक मामले के बीच एक्टिव लाल बिवाल की बेटी प्रगति बिवाल की बारहवीं बोर्ड की अंकतालिका सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. वर्ष 2021 में पास की गई इस मार्कशीट में कई ऐसे संयोग देखने को मिले हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. जानकारी के अनुसार प्रगति ने करीब 90 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं परीक्षा पास की थी. खास बात यह है कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी तीनों विषयों में 92-92 अंक दर्ज हैं. इतना ही नहीं, तीनों विषयों के प्रैक्टिकल में 30-30 और लिखित परीक्षा में 48-48 अंक मिले हैं. अनिवार्य विषय हिंदी और अंग्रेजी में भी समान 87-87 अंक दर्ज हैं. मार्कशीट वायरल होने के बाद लोग इसे “अनोखा संयोग” बता रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

NEET लीक आरोपी मांगीलाल की बेटी की मार्कशीट वायरल! नंबर देख उड़े होशZoomआरोपी मांगीलाल बिवाल की बेटी प्रगति बिवाल की बारहवीं बोर्ड की मार्कशीट

दौसा: राजस्थान के दौसा में चर्चित NEET पेपर लीक मामले के बीच अब आरोपी मांगीलाल बिवाल की बेटी प्रगति बिवाल की बारहवीं बोर्ड की अंकतालिका सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. वर्ष 2021 में पास की गई इस मार्कशीट में कई ऐसे संयोग सामने आए हैं, जिनकी सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जमकर चर्चा हो रही है.

मिली जानकारी के अनुसार प्रगति बिवाल ने वर्ष 2021 में 12वीं बोर्ड परीक्षा लगभग 90 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी. अंकतालिका में विज्ञान वर्ग के विषयों में प्राप्त अंक अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. सबसे खास बात यह है कि केमेस्ट्री, बायोलॉजी और फिजिक्स तीनों में एक जैसे नंबर हैं.

लोग इसे ‘गजब संयोग’ बता रहेमार्कशीट के अनुसार प्रगति को फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी तीनों विषयों में 92-92 अंक मिले थे. यही नहीं, तीनों विषयों के प्रैक्टिकल में भी 30-30 अंक दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा लिखित परीक्षा में भी प्रत्येक विषय में 48-48 अंक प्राप्त हुए हैं. इतनी समानता सामने आने के बाद लोग इसे ‘गजब संयोग’ बता रहे हैं.

हिंदी और अंग्रेजी में भी समान अंकसिर्फ विज्ञान विषय ही नहीं, बल्कि अनिवार्य विषय हिंदी और अंग्रेजी में भी समान अंक दर्ज हैं. अंकतालिका के अनुसार दोनों विषयों में 87-87 अंक मिले थे. लगातार कई विषयों में एक जैसे अंक होने से यह मार्कशीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

NEET लीक मामले से जुड़ने पर बढ़ी चर्चामार्कशीट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कई लोग इसे महज संयोग बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं. हालांकि अभी तक किसी जांच एजेंसी या शिक्षा बोर्ड की ओर से इस मार्कशीट को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है.

गौरतलब है कि मांगीलाल बिवाल का नाम NEET पेपर लीक मामले में सामने आने के बाद यह पूरा मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. ऐसे में अब उनकी बेटी की मार्कशीट चर्चा में आने से मामले को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

जांच एजेंसियों की नजरफिलहाल जांच एजेंसियां NEET पेपर लीक मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. वहीं, प्रगति बिवाल की अंकतालिका को लेकर भी लोग लगातार चर्चा कर रहे हैं. ऐसे में पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dausa,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj