ASI Dagla Ram death: साकेत नगर थाने में तैनात ASI डगला राम की मौत, सुबह कमरे में मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका

Last Updated:September 30, 2026, 11:45 IST
ASI Dagla Ram Death: ब्यावर के साकेत नगर थाने में तैनात ASI डगला राम की अचानक मौत हो गई. रात में ड्यूटी के बाद कमरे में सोने गए डगला राम सुबह मृत मिले. प्रारंभिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होगा.ब्यावर ASI डगला राम
अजमेर. ब्यावर के साकेत नगर थाने में तैनात एएसआई डगला राम की अचानक मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. डगला राम रात में ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गए थे. सुबह काफी देर तक उनके कमरे से बाहर नहीं आने पर साथी पुलिसकर्मियों को चिंता हुई. जब उन्होंने कमरे को खोलकर देखा तो डगला राम मृत अवस्था में मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
जानकारी के अनुसार, एएसआई डगला राम साकेत नगर थाने में ड्यूटी पर तैनात थे. रोजाना की तरह उन्होंने रात में अपनी ड्यूटी पूरी की और इसके बाद थाने परिसर स्थित अपने कमरे में आराम करने चले गए. सुबह काफी समय बीत जाने के बावजूद जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें आवाज दी. कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने कमरे को खोलकर देखा. अंदर डगला राम बेसुध अवस्था में मिले, इसके बाद अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई.
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
एएसआई की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साथी पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डगला राम की मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अचानक हुई इस मौत के बाद पुलिसकर्मियों में भी शोक का माहौल है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस के अनुसार, डगला राम के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही उनकी मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है. अचानक हुई इस घटना से साकेत नगर थाने के पुलिसकर्मियों में शोक व्याप्त है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
September 30, 2026, 11:45 IST



