Rajasthan

ड्यूटी के बीच ASI की मौत, आत्महत्या या कुछ और? पुलिस जांच तेज

Last Updated:May 02, 2026, 12:01 IST

Bhilwara ASI Death Case: भीलवाड़ा के कारोई थाने में तैनात एएसआई विष्णु सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने थाने की मेस में फांसी लगाई. सहकर्मियों ने उन्हें फंदे पर लटका पाया और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. सुसाइड नोट की तलाश की जा रही है और मोबाइल सहित अन्य पहलुओं की जांच जारी है. आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

ख़बरें फटाफट

ड्यूटी के बीच ASI की मौत, आत्महत्या या कुछ और? पुलिस जांच तेजZoomमृतक एएसआई विष्णु सिंह (फाइल फोटो)

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिले के कारोई थाने में तैनात एएसआई विष्णु सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने थाने परिसर के भीतर स्थित मेस में फांसी लगाकर आत्महत्या की. घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

बताया जा रहा है कि घटना का पता उस समय चला जब काफी देर तक एएसआई बाहर नहीं आए. इसके बाद सहकर्मियों ने मेस में जाकर देखा तो वे फंदे पर लटके मिले. तुरंत अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई और उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले को आत्महत्या के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. साथ ही एएसआई के मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके.

एएसआई की मौत के कारणों का लगाया जा रहा है पता

सहकर्मियों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है. यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या वे किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या अन्य किसी दबाव से गुजर रहे थे. अभी तक आत्महत्या के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. इस घटना ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया है. एक जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी का इस तरह कदम उठाना कई सवाल खड़े कर रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj