Rajasthan

विधानसभा बना सियासी अखाड़ा! काले शीशे वाली कार पर भिड़े बाल मुकंदाचार्य और डोटासरा, जुबानी जंग तेज

Last Updated:January 09, 2026, 20:16 IST

Bal Mukandacharya Black Glass Controversy : जयपुर विधानसभा में बाल मुकंदाचार्य की काले शीशे वाली कार पर गोविंद सिंह डोटासरा ने सवाल उठाए, दोनों नेताओं में तीखी बयानबाजी हुई और राजनीतिक माहौल गर्मा गया. यह पहला मौका नहीं है जब बाल मुकंदाचार्य विवादों में घिरे हों. वे पहले भी अपनी अलग-अलग रंगों की लग्जरी कारों, स्टाइल और आक्रामक बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

काले शीशे वाली कार पर भिड़े बाल मुकंदाचार्य और डोटासरा, जुबानी जंग तेज

जयपुर. जयपुर में राजस्थान विधानसभा परिसर उस समय सियासी अखाड़ा बन गया, जब भाजपा के फायरब्रांड विधायक और हवा महल से प्रतिनिधि बाल मुकंदाचार्य काले शीशे वाली कार में विधानसभा पहुंचे. इस दृश्य ने विपक्ष को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा दे दिया. विधानसभा गेट पर ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बाल मुकंदाचार्य की कार रुकवा दी और सार्वजनिक रूप से तंज कसते हुए कहा कि बाबाजी का काले शीशे वाली कार में चलना गैरकानूनी है और यह कानून का उल्लंघन है. इसी टिप्पणी के साथ सत्ता और विपक्ष के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे आरोप-प्रत्यारोप और व्यक्तिगत कटाक्षों तक पहुंच गई.

घटना के दौरान बाल मुकंदाचार्य काला चश्मा लगाए कार से उतरे. शुरुआती क्षणों में उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन डोटासरा का हमला यहीं नहीं रुका. उन्होंने मौके पर ही सवाल खड़ा किया कि जो नेता कानून की दुहाई देते हैं, वही खुद कानून तोड़ते नजर आ रहे हैं. विधानसभा के बाहर मौजूद नेताओं और मीडियाकर्मियों के सामने यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक बयानबाजी का केंद्र बन गया और माहौल गर्मा गया.

बाल मुकंदाचार्य का तीखा पलटवारअगले दिन बाल मुकंदाचार्य ने डोटासरा के आरोपों पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि उनकी कार के शीशे ही काले नहीं हैं, बल्कि डोटासरा का दिल भी काला है. उन्होंने यह भी कहा कि उन पर किसी तरह के पेपर माफिया गैंग से जुड़े होने का कोई टैग नहीं है, जबकि डोटासरा पर ऐसे आरोप पहले से लगते रहे हैं. व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि डोटासरा गमछा हिलाते हैं तो कांग्रेस भर्ती होती है, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथ हिलाते हैं तो देश में चुनाव जीतते हैं.

डोटासरा का जवाबी हमलाबाल मुकंदाचार्य के बयान के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने फिर पलटवार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बाल मुकंदाचार्य खुद तो एस्कॉर्ट में चलते हैं, लेकिन गरीब और मजदूर तबके को परेशान करते हैं. डोटासरा ने सवाल उठाया कि आखिर बाबा को किससे खतरा है, जबकि असल खतरा तो बाबा से है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाल मुकंदाचार्य ठड़ी-ठेले वालों का लाइसेंस चेक करते घूमते हैं, इसलिए उन्होंने भी बाबा का लाइसेंस चेक कर लिया है.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं बाल मुकंदाचार्ययह पहला मौका नहीं है जब बाल मुकंदाचार्य विवादों में घिरे हों. वे पहले भी अपनी अलग-अलग रंगों की लग्जरी कारों, स्टाइल और आक्रामक बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं. जयपुर के मुस्लिम इलाकों में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम पर छापेमारी और आधार कार्ड चेक कराने के मामलों में भी वे सुर्खियों में रहे. उन्होंने कुछ आधार केंद्रों पर यह आरोप लगाते हुए छापेमारी की थी कि वहां बांग्लादेशियों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, हालांकि बाद में जयपुर पुलिस ने उनके इन दावों को खारिज कर दिया था.

नॉनवेज दुकानों को लेकर भी घमासानइसके अलावा शहर में नॉनवेज दुकानों और ठेलों के खिलाफ चलाए गए अभियानों को लेकर भी बाल मुकंदाचार्य विवादों में रहे हैं. कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने इन्हीं मुद्दों को उठाते हुए आरोप लगाया कि बाबा गरीब मजदूरों और छोटे कारोबारियों को निशाना बनाते हैं और लाइसेंस के नाम पर उन्हें लगातार तंग करते हैं. इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर राजस्थान की राजनीति में तल्खी और बयानबाजी को तेज कर दिया है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

January 09, 2026, 20:16 IST

homerajasthan

काले शीशे वाली कार पर भिड़े बाल मुकंदाचार्य और डोटासरा, जुबानी जंग तेज

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj