National

स्क्रैमजेट इंजन का सफल टेस्‍ट: हाइपरसोनिक मिसाइल क्षेत्र में DRDO की हुंकार, दुनिया ने देखी 6,100 KM/H वाली तेजी

Last Updated:January 09, 2026, 20:27 IST

DRDO ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल के लिए स्क्रैमजेट इंजन का सफल टेस्ट

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला, रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने हाइपरसोनिक मिसाइलों के विकास में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. डीआरडीएल ने आज यानी 09 जनवरी, 2026 को अपनी अत्याधुनिक स्क्रैमजेट कनेक्ट पाइप टेस्ट (एससीपीटी) केंद्र में अपने एक्टिवली कूल्ड स्क्रैमजेट फुल स्केल कंबस्टर का व्यापक दीर्घावधि ग्राउंड परीक्षण सफलतापूर्वक किया. इसमें 12 मिनट से अधिक का रन टाइम हासिल किया गया. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि 25 अप्रैल, 2025 को पिछले दीर्घावधि सबस्केल परीक्षण पर आधारित है, जो हाइपरसोनिक मिसाइलों के विकास में महत्वपूर्ण कदम है. कंबस्टर और टेस्ट केंद्र को डीआरडीएल ने डिजाइन और विकसित किया और उद्योग भागीदारों ने इसे साकार किया. इस सफल परीक्षण से भारत ने उन्नत एयरोस्पेस क्षमताओं में अग्रणी स्थान हासिल कर लिया है.

First Published :

January 09, 2026, 20:27 IST

homenation

DRDO ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल के लिए स्क्रैमजेट इंजन का सफल टेस्ट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj