Barmer Ganesh Festival: बाड़मेर के गणपति पंडाल में दिखा अंतरिक्ष लोक, ग्रहों के बीच विराजे

Last Updated:September 20, 2026, 14:20 IST
बाड़मेर में गणेश उत्सव के दौरान जुनी चौकी पाड़ा में सजा अनोखा गणपति पंडाल इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कृष्ण कन्हैया सेवा समिति ने इस बार पंडाल को सौर मंडल और अंतरिक्ष की थीम पर तैयार किया है, जहां ग्रहों और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच गणपति की खड़ी प्रतिमा विराजमान है. खास सजावट बच्चों और युवाओं को खूब आकर्षित कर रही है.
बाड़मेर. गणेश उत्सव में आपने तरह-तरह के पंडाल और सजावट तो खूब देखी होगी, लेकिन बाड़मेर में गणपति का ऐसा दरबार सजा है जहां पहुंचते ही ऐसा लगता है मानो आप अंतरिक्ष की सैर पर निकल आए हो. बाड़मेर शहर के जुनी चौकी पाड़ा में कृष्ण कन्हैया सेवा समिति ने सौर मंडल की थीम पर अनोखा पंडाल तैयार किया है. गणेश उत्सव के अवसर पर बाड़मेर शहर में भक्ति और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. इस बार शहर के प्रमुख गणपति पंडालों में सजाई गई अनोखी थीम श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. जुनी चौकी पाड़ा में कृष्ण कन्हैया सेवा समिति की ओर से इस बार पंडाल को अंतिरक्ष की थीम पर तैयार किया गया है.
पंडाल में अंतरिक्ष और ग्रहों की तर्ज पर आकर्षक सजावट की गई है, जिसके बीच गणपति की खड़ी प्रतिमा विराजमान है. रंग-बिरंगी रोशनी और अंतरिक्ष की थीम श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित कर रही है. समिति से जुड़े आयोजक धर्मेंद्र गुप्ता के अनुसार कृष्ण कन्हैया सेवा समिति वर्ष 2012 से गणेश उत्सव का आयोजन करती आ रही है. हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए कुछ अलग और आकर्षक थीम तैयार करने का प्रयास किया जाता है. पंडाल की अनोखी सजावट को देखने के लिए शहर के लोग पहुंच रहे हैं.
भगवान गणेश के दर्शन के साथ श्रद्धालु पंडाल की थीम और सजावट को भी निहार रहे हैं. ग्रहों और अंतरिक्ष की अद्भुत सजावट के बीच विराजमान गणपति की खड़ी प्रतिमा श्रद्धालुओं को बरबस अपनी ओर खींच रही है. खास तौर पर बच्चों और युवाओं के लिए ग्रहों और अंतरिक्ष की थीम आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. आयोजक धर्मेंद्र गुप्ता बताते हैं कि समिति का उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ हर साल कुछ नया और यादगार अनुभव देना है. इस बार पंडाल को अंतरिक्ष की थीम पर तैयार किया गया है जोकि लोगो काफी रास आ रहा है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Barmer,Rajasthan
First Published :
September 20, 2026, 14:20 IST



