Rajasthan

Dungarpur News: दो दिन पहले हुए बेटे की मौत का गम भी नहीं भूला परिवार, चोर ले उड़े 8.25 लाख का माल

Last Updated:October 24, 2026, 18:38 IST

Dungarpur News: डूंगरपुर के कनबा गांव में चोरों ने घर से 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 2.25 लाख रुपए नकद चुरा लिए. वारदात के समय परिवार घर में सो रहा था. दो दिन पहले ही बेटे की सड़क हादसे में मौत हुई थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.डूंगरपुर में बेटे की मौत से मातम में डूबा था परिवार,चोरों ने उड़ाए जेवर और कैशZoomडूंगरपुर के कनबा गांव में 8.25 लाख की चोरी

डूंगरपुर. जिले में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पहले से ही गहरे दुख में डूबे एक परिवार को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया. बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के कनबा गांव में चोर एक घर से करीब 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख 25 हजार रुपए नकद चुराकर फरार हो गए. हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर और बाहर सो रहे थे, लेकिन किसी को भी चोरी की भनक तक नहीं लगी. परिवार दो दिन पहले ही बेटे की सड़क हादसे में मौत के सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा था.

कनबा निवासी नित्या साद ने बताया कि उनके भाई रितेश साद की 20 अक्टूबर की रात ओड़ा बड़ा के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर में मौत हो गई थी इस घटना के बाद से ही परिवार में शोक का माहौल था. घर में मां आशा, बेटी नित्या, मौसी, चाची और बहनें एक कमरे में सो रही थी. वहीं, जीजा कमलेश साद, चाचा मोहन साद और आत्माराम साद घर के आगे बरामदे में सोए हुए थे. नित्या के मुताबिक, वह रात करीब 3 बजे तक जाग रही थी.  इसके बाद उन्हें नींद आ गई, इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे की तरफ लगी जाली पर लगी लोहे की ग्रिल निकाल दी और अंदर प्रवेश कर गए. इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसका लॉकर खोल लिया.

6 लाख के जेवर और 2.25 लाख रुपए ले गए

चोर अलमारी में रखे करीब 6 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख 25 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए. वारदात के दौरान परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे, जबकि कुछ लोग घर के बाहर बरामदे में मौजूद थे, इसके बावजूद किसी को चोरी की भनक नहीं लगी. सुबह जब परिवार के लोग उठे, तब उन्हें घटना का पता चला. सूचना मिलने पर कनबा चौकी और बिछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. डूंगरपुर एसपी कार्यालय की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और जांच शुरू की. घर के पीछे खेतों में चोरी किए गए आर्टिफिशियल जेवर और कुछ अन्य सामान व बैग पड़े मिले. हालांकि, कीमती जेवर और नकदी गायब थे. फिलहाल पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश में जुटी है. परिवार पहले ही बेटे की मौत के गम में डूबा हुआ था और अब चोरी की इस वारदात ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dungarpur,Rajasthan

First Published :

October 24, 2026, 18:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj