Health

बाजार की चाट भूल जाएंगे! घर पर बनाएं चटपटी रगड़ा चाट, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे

चाट खाने का मन हो, तो रगड़ा चाट एक बेहतरीन विकल्प है. सफेद मटर से तैयार होने वाली यह चाट स्वाद में चटपटी, मसालेदार और पेट भरने वाली होती है. इसमें गर्मागर्म रगड़ा, कुरकुरी पापड़ी, मीठी चटनी, हरी चटनी और बारीक कटे प्याज का ऐसा मेल होता है कि हर निवाले में अलग स्वाद मिलता है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.

आइए जानते हैं बाजार जैसी रगड़ा चाट बनाने की आसान रेसिपी…

सफेद सूखी मटर – 1 कपप्याज – 1 बारीक कटा हुआटमाटर – 1 बारीक कटा हुआअदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआहरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुईहल्दी – ¼ छोटा चम्मचलाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसारजीरा – ½ छोटा चम्मचचाट मसाला – 1 छोटा चम्मचनमक – स्वादानुसारतेल – 1 बड़ा चम्मचहरा धनिया – बारीक कटा हुआइमली की मीठी चटनी और हरी चटनी – जरूरत के अनुसारपापड़ी या सेव – जरूरत के अनुसारनींबू – 1उबले आलू – 1 से 2 (ऑप्शनल)

रगड़ा चाट बनाने का तरीका

1. सफेद मटर भिगोएं: सबसे पहले सफेद मटर को अच्छी तरह धोकर 8 से 10 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. इससे मटर नरम होकर आसानी से पक जाएगी.

2. मटर को उबालें: भीगी हुई मटर का पानी निकालकर उसे प्रेशर कुकर में डालें. जरूरत के अनुसार ताजा पानी, हल्दी और थोड़ा नमक मिलाएं. कुकर में मटर को नरम होने तक पकाएं. पकने के बाद मटर को हल्का मैश कर लें, ताकि रगड़ा गाढ़ा और स्वादिष्ट बने.

3. मसाला तैयार करें: एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें और चटकने दें. अब अदरक, हरी मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर कुछ मिनट पकाएं. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिलाएं.

4. रगड़ा पकाएं: तैयार मसाले में उबली हुई मटर डालें. जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें.

5. चाट सजाएं: एक प्लेट में गर्मागर्म रगड़ा डालें. ऊपर से पापड़ी, बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरा धनिया डालें. अब अपनी पसंद के अनुसार इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी मिलाएं. चाहें तो उबले आलू के टुकड़े और सेव भी डाल सकते हैं. आखिर में नींबू का रस निचोड़कर परोसें.

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

रगड़ा चाट का असली स्वाद उसके गाढ़े और मसालेदार रगड़े में होता है. इसलिए मटर को अच्छी तरह नरम पकाएं और थोड़ी मटर मैश कर दें. चटनी डालते समय मिठास और तीखापन अपनी पसंद के अनुसार रखें. अगर आपको कुरकुरी चाट पसंद है, तो पापड़ी और सेव परोसने से ठीक पहले डालें, ताकि उनका कुरकुरापन बना रहे.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj