Bengaluru daycare horror: बेंगलुरू डेकेयर केस में बड़ा खुलासा, जिसने बनाए बच्चों के वीडियो वही निकली गुनहगार! पुलिस ने दबोची

होमताजा खबरदेश
बेंगलुरू डेकेयर केस में बड़ा खुलासा, जिसने बनाए बच्चों के वीडियो वही आरोपी
Last Updated:July 07, 2026, 10:16 IST
बेंगलुरु डेकेयर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. डेकेयर में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के वीडियो बनाने वाली नैनी सुजाता को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पहले भेद खोलने वाली व्हिसिलब्लोअर बनी सुजाता ने अपना अपराध कुबूल लिया है. सैलरी के अलावा कई इश्यूज को लेकर उसने बदला लेने की नीयत से ये वीडियो बनाए. बेंगलुरू में डे केयर सेंटर में बच्चों के साथ क्ररता मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस ने वीडियो बनाने वाली सुजाता को ही गिरफ्तार किया है.
Bengaluru Day Care: बेंगलुरु के कैपजेमिनी डेकेयर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. छोटे-छोटे बच्चों के साथ डेकेयर में हो रहे दुर्व्यहार मामले में अब पुलिस ने वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला को ही दबोचा है. पुलिस ने डेकेयर में काम करने वाली दूसरी नैनी सुजाता को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसने कई राज से पर्दा उठाया है, जिसे जानकर पुलिस भी सन्न रह गई.
बता दें कि डेकेयर में बच्चों के साथ खराब व्यवहार के वीडियो सुजाता ने ही शूट किए थे और उन्हें सर्कुलेट कर दिया था. शुरू में वह इस मामले में व्हिसलब्लोअर (भेद खोलने वाली) थी, लेकिन अब वह खुद आरोपी बन गई है.
पुलिस जांच के मुताबिक, सुजाता ने कुबूल किया है कि उसने अपनी सुपरवाइजर मंजुला से बदला लेने के लिए बच्चों के वीडियो रिकॉर्ड किए और उन्हें फैलवाया. हालांकि मंजुला अभी भी फरार है और मुख्य आरोपी बनी हुई है.
पुलिस को दी गई जानकारी में सुजाता ने बताया कि मंजुला ने उसे दूसरे कर्मचारियों से हुए झगड़े के चलते नौकरी से निकाल दिया था. लेकिन डेकेयर से बाहर जाने से पहले सुजाता ने एक बच्चे को वॉशरूम में अकेला रोने के लिए बंद कर दिया. उसने बच्चे को धमकाया, “रो रहा है क्या?” और रोते हुए बच्चे का वीडियो बना लिया. उसका एकमात्र मकसद था मंजुला पर आरोप लगाना था.
सुजाता ने आगे कहा कि उसने तीन वीडियो शूट किए थे. एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विजयलक्ष्मी (पहली गिरफ्तार नैनी) ने बड़ी बच्ची को बाथरूम में बंद कर दिया था, जबकि दूसरे वीडियो में सिंधु और बिंदु नाम की नैनियों ने एक रोते बच्चे को वेस्टर्न कमोड में नहला दिया था. सुजाता ने ये वीडियो गौतम नाम के व्यक्ति को भेजे, जिसने उन्हें आगे सोशल मीडिया पर फैलाया.
हालांकि पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सुजाता बच्चे को रुलाने के लिए कोशिश कर रही है ताकि वीडियो बनाकर मंजुला को फंसाया जा सके. सुजाता ने कबूल किया कि उसने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो सर्कुलेट कर बच्चों की निजता का उल्लंघन किया.
क्या थी झगड़े की वजह
सुजाता ने बताया कि उसके और मंजुला के बीच सैलरी में देरी को लेकर झगड़ा हुआ था. मंजुला उसके काम के तरीके को पसंद नहीं करती थी और उन दोनों में बहस होती थी. सुजाता को लगता था कि मंजुला सिर्फ सिंधु और बिंदु को ही अच्छा मानती है. एक बार वॉशरूम इस्तेमाल को लेकर विजयलक्ष्मी से भी उसकी लड़ाई हो गई थी.
फिलहाल पुलिस ने सुजाता को 3 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है इस मामले में अभी सिर्फ विजयलक्ष्मी को 2 जुलाई को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि 6 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज है.
About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bengaluru,Bengaluru,Karnataka



