Rajasthan

Bhilwara News: भीलवाड़ा में दिवाली शॉपिंग से पहले सावधान, इन 15 रास्तों पर नो एंट्री, कई रूट वन-वे; यहां करें पार्किंग

भीलवाड़ा. दीपावली का त्यौहार नजदीक आ गया हैं ऐसे में दीपावली को देखते हुए खरीदारी भी बाजार में तेज हो गई है. अगर आप भी दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार जा रहे हैं तो मार्केट जाने से पहले अपना रास्ता और पार्किंग की जगह जरूर देख लें. त्योहार पर बाजारों में भीड़ और जाम से बचाने के लिए प्रशासन ने 8 नवंबर तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है. कई रास्तों पर वन-वे रहेगा, प्रमुख बाजारों में वाहनों की एंट्री बंद होगी और अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग तय की गई है. सबसे अहम बात यह है कि लोडिंग वाहन और पेयजल सप्लाई के टेंपो भी सुबह के बाद बाजार में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. वन-वे व्यवस्था 8 नवंबर तक लागू होगी. अन्य प्रतिबंध, नो-व्हीकल जोन और विशेष पार्किंग व्यवस्था 8 नवंबर को दीपावली के दिन दोपहर 2 बजे से प्रभावी होगी.

भीलवाड़ा शहर के राजेंद्र मार्ग-मुरली विलास रोड से एसबीआई सांयकालीन शाखा क्षेत्र, नगर परिषद चौराहा, कोतवाली चौराहा और राजस्थान दाल-बाटी रोड की ओर से रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ, इंद्रा सर्कल और सूचना केंद्र के भीतरी क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. मेवाड़ चैंबर से भोपाल क्लब होते हुए फ्रेंड्स मेडिकल के पास सेवा सदन रोड तथा आजाद चौक से ब्यावर वाली गली, रोडवेज डेयरी, झूलेलाल सर्कल और रेलवे स्टेशन की ओर से भी इन भीतरी क्षेत्रों में प्रवेश नहीं मिलेगा. भीमगंज थाने से गुलमंडी, बड़ा मंदिर होते हुए झालकारी बाई सर्कल तक बड़े वाहनों और सवारी टेंपो की एंट्री बंद रहेगी.

शहर के इन रास्तों पर रहेगी वन-वे यातायात व्यवस्था

6 नवंबर से मुरली विलास टी-प्वाइंट, छीपा बिल्डिंग से आजाद चौक, गर्ग पेट्रोल पंप क्षेत्र, सीतारामजी की बावड़ी, फ्रेंड्स मेडिकल के पास सेवा सदन रोड, भीमगंज चौराहा/भोपाल क्लब, नगर परिषद चौराहा और कोतवाली चौराहा पर एक तरफा यातायात व्यवस्था रहेगी.

इन बाजारों में वाहनों की नोएंट्री 

त्योहार के दौरान मुरली विलास रोड से बाजार नंबर 2, स्टेशन रोड पर सिटी कंट्रोल के सामने से सदर बाजार, मशीनरी मार्केट से आजाद चौक (ब्यावर वाला हलवाई की गली), बाजार नंबर 3 की लौहिया मार्केट गली, नानक की दुकान वाले गेट से गोल प्याऊ, छिपा बिल्डिंग से गोल प्याऊ और सूचना केंद्र से आजाद चौक मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. इसके अलावा सेवा सदन से सूचना केंद्र, अस्पताल मुख्य द्वार से गांधी मार्केट, लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड पर बाजार नंबर 2 की गली, हेड पोस्ट ऑफिस से गोल प्याऊ, एलआईसी ऑफिस से सुभाष मार्केट, आरएसईबी कार्यालय से इंद्रा सर्कल और बड़ौदा बैंक से सुभाष मार्केट तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.

यहां कर सकेंगे वाहन पार्किंग

बाजार आने वाले दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं. इनमें चित्रकूटधाम नगर परिषद के पास, राजकीय पशु चिकित्सालय के पास, हरिसेवा धाम के पीछे, आजाद चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, स्टेशन चौराहा मस्जिद के पास, एमजी अस्पताल परिसर, भोपाल क्लब, अरबन कोऑपरेटिव बैंक के सामने और नगर परिषद परिसर शामिल हैं. मुरली विलास रोड से राजेंद्र मार्ग होते हुए कोतवाली तक दक्षिण दिशा में एक तरफ चारपहिया वाहनों की पार्किंग होगी. लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड पर भी दक्षिण दिशा में एक तरफ पार्किंग रहेगी, दुपहिया वाहन सफेद लाइन में ही खड़े करने होंगे.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj