Sports

Bhuvneshwar kumar: वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे भुवनेश्वर कुमार, BCCI ने 48 घंटे के भीतर कर दिया फैसला

होमखेलक्रिकेट

वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे भुवनेश्वर, BCCI ने 48 घंटे के भीतर कर दिया फैसला

Last Updated:September 17, 2026, 10:27 IST

Bhuvneshwar Kumar: अगर आप भी ये अरमान पाले बैठे थे कि खतरनाक फॉर्म में चल रहे अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से खेलेंगे तो अपने दिल पर पत्थर रखकर इस बात को मान लीजिए कि बीसीसीआई अपने दिग्गज स्विंग मास्टर के कमबैक को सिरे से खारिज कर चुकी है.वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे भुवनेश्वर, BCCI ने 48 घंटे के भीतर कर दिया फैसलाZoomभुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में फिर नजरअंदाज किया गया.

नई दिल्ली: ‘मैं कुछ भी प्रूव करने के लिए नहीं खेल रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे इंडिया नहीं खेलना है.’ 48 घंटे पहले जतिन सप्रू को दिए इंटरव्यू में भुवनेश्वर कुमार ने यही बात कही थी. भारत के इस ‘स्विंग मास्टर’ ने दबी जुबान से माना था कि वह टीम इंडिया में कमबैक करना चाहते हैं और वर्ल्ड कप भी इस मिशन का हिस्सा है. मगर इस इंटरव्यू को ब्रॉडकास्ट किए अभी दो दिन भी नहीं गुजरे थे कि बीसीसीआई ने अपना फैसला सुना दिया है.

भुवी को नहीं मिली घरेलू वनडे सीरीज में जगहवेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार का नाम नहीं है. मोहम्मद शमी को भी नहीं चुना गया. मतलब साफ है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब पुराने प्लेयर्स को नहीं बल्कि नए चेहरों के साथ आगे बढ़ना चाहती है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी स्कीम ऑफ थिंग्स का हिस्सा हैं. ऐसे में अगर आप भुवनेश्वर कुमार को भारत की जर्सी में वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहते थे तो अपने दिल पर पत्थर रख लीजिए.

जतिन सप्रू के साथ खास बातचीत में भुवनेश्वर कुमार ने कहा था:

अब मुझे फर्क नहीं पड़ता कि टीम में चुना जा रहा हूं या नहीं. अगर सिलेक्ट किया जाएगा तब भी मैं ऐसे ही रिएक्ट करूंगा, जैसा अभी फील कर रहा हूं. टीम में अपना नाम ढूंढना मैं पिछले कई साल से बंद कर चुका हूं. इस दौर से आगे बढ़ चुका हूं. जब टीम 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई तभी मैंने होटल के कमरे में नूपुर (पत्नी) को बता दिया था कि ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप है.

IPL में 28, UPT20 में 14 विकेट आईपीएल 2026 में 28 विकेट लेने के बाद हाल ही में खत्म हुए UPT20 लीग में भुवी का जलवा देखने को मिला. जहां उन्होंने अपनी कप्तानी में लखनऊ फालकन्स को फाइनल में पहुंचाया और 11 मैच में कुल 14 विकेट झटके. उम्र के इस पड़ाव में इतना शानदार खेल दिखाने के बाद ही एकबार फिर उनकी टीम इंडिया में वापसी की चर्चा उठने लगी थी.

पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू, 2022 में आखिरी मैचउत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले भुवनेश्वर कुमार का जन्म 5 फरवरी 1990 को हुआ था. बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी के लिए स्विंग किंग के नाम से मशहूर इस पतले-दुबले खिलाड़ी ने लंबे समय तक भारत के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया. 21 टेस्ट में उनके नाम 63 विकेट, 121 वनडे में 141 विकेट तो 87 टी-20 इंटरनेशनल में 90 विकेट दर्ज हैं. वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं. भुवनेश्वर कुमार ने दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने इंटनेशनल करियर का जोरदार आगाज किया था. उनका आखिरी मैच टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर 22 नवंबर 2022 को आया, इसके बाद से सिलेक्टर्स ने उन्हें कभी टीम इंडिया में नहीं चुना गया.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 17, 2026, 10:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj