Rajasthan

जयपुर एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! CISF ने 5 युवकों को पकड़ा, महिला कर्मचारी संदिग्ध

Last Updated:May 09, 2026, 19:40 IST

Jaipur Airport Job Scam: जयपुर एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां पांच युवकों से करीब 3-3 लाख रुपए वसूले गए. युवकों को यात्री सेवा एग्जिक्यूटिव की ट्रेनिंग के बहाने एयरपोर्ट लाया गया था. CISF की जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए. मामले में AIASL की एक महिला कर्मचारी की भूमिका भी संदिग्ध मिली है, जो कथित रूप से गिरोह से जुड़ी थी. पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर ठगी, 5 युवक पकड़े गए, महिला कर्मचारी संदिग्धZoomजयपुर एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला आया सामने

जयपुर. राजधानी जयपुर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. एयरपोर्ट पर फर्जी भर्ती गिरोह सक्रिय होने का खुलासा तब हुआ, जब शुक्रवार को पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में बैठे मिले. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवकों से एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 3-3 लाख रुपए तक की रकम वसूली गई थी. मामले में एयरपोर्ट से जुड़ी एक महिला कर्मचारी की मिलीभगत भी सामने आई है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पांच युवक जयपुर एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट नंबर-4 से अंदर प्रवेश करने के बाद काफी देर तक बैठे रहे. उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने उनसे पूछताछ शुरू की. पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे यात्री सेवा एग्जिक्यूटिव (Passenger Service Executive) की ट्रेनिंग के लिए एयरपोर्ट आए हैं.

CISF को जांच में संदिग्ध दस्तावेज मिले

जब CISF ने उनके दस्तावेजों की जांच की तो मामला संदिग्ध नजर आया. युवकों के पास मौजूद एंट्री पास केवल एक दिन के लिए बनाए गए थे. इसके अलावा उनके पास नियुक्ति से जुड़े जो दस्तावेज मिले, वे पूरी तरह फर्जी पाए गए. इसके बाद CISF ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी युवकों को हिरासत में लिया और विस्तृत पूछताछ की.

फर्जी भर्ती गिरोह में महिला कर्मचारी की भूमिका की जांच तेज

जांच के दौरान सामने आया कि युवकों को एयरपोर्ट पर नौकरी लगाने का झांसा दिया गया था. इसके बदले उनसे लाखों रुपए वसूले गए. मामले में एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) से जुड़ी एक महिला कर्मचारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई. आरोप है कि महिला कर्मचारी कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी भर्ती गिरोह चला रही थी और युवाओं को एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे पैसे वसूल रही थी.

CISF ने पांच युवकों और महिला कर्मचारी को एयरपोर्ट थाने को सौंपा

CISF ने पांचों युवकों और महिला कर्मचारी को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि महिला कर्मचारी का संपर्क एक बड़े गिरोह से हो सकता है, जो बेरोजगार युवाओं को एयरपोर्ट और एविएशन सेक्टर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तरह से कितने युवाओं को अब तक ठगी का शिकार बनाया गया है. मामले के खुलासे के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj