Rajasthan

हनुमानगढ़ में नशे के कारोबार का बड़ा खुलासा, सिंधी मौहल्ले के गोदाम से 17 करोड़ की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद

Last Updated:August 17, 2026, 17:44 IST

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ के सिंधी मौहल्ले में टाऊन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 17 करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं. पुलिस ने गोदाम से 4 लाख 12 हजार 300 गोलियां-कैप्सूल और नशे की 32 गोलियां जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में आसपास के गांवों और शहरों में नशे की सप्लाई किए जाने का खुलासा हुआ है.

हनुमानगढ़ में करोड़ों की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त, गांवों-शहरों तक फैला नेटवर्कZoomबरामद की गई प्रतिबंधित दवाईयां

हनुमानगढ़. टाऊन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 17 करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं. जिला विशेष टीम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टाऊन क्षेत्र के सिंधी मौहल्ले में दबिश देकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल जब्त किए. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार बरामद दवाइयों की आसपास के गांवों और शहरों में सप्लाई की जाती थी.

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 4 लाख 12 हजार 300 प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद किए. इसके अलावा नशे की 32 गोलियां भी पुलिस के हाथ लगी हैं. इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों की बरामदगी के बाद पुलिस ने इसे नशे के बड़े सिंडिकेट से जोड़कर जांच शुरू कर दी है.

सिंधी मौहल्ले में बना रखा था गोदाम

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टाऊन के सिंधी मौहल्ले में प्रतिबंधित दवाइयों को रखने के लिए गोदाम बना रखा था. यहां बड़ी मात्रा में दवाइयों का भंडारण किया जाता था और मांग के अनुसार आसपास के गांवों तथा शहरों में इनकी सप्लाई की जाती थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित दवाइयों की खेप कहां से मंगाई जाती थी और इस नेटवर्क में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

तीन आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मनप्रीत सिंह, विनोद कुमार और पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया है. तीनों से पूछताछ कर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लंबे समय से इस गोदाम से प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी. पूरे मामले की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने प्रेस वार्ता के दौरान दी, उन्होंने बताया कि जिला विशेष टीम की सूचना के बाद टाऊन पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. बरामद दवाइयों की अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मामले में पुलिस की जांच जारी है और आने वाले समय में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Hanumangarh,Rajasthan

First Published :

August 17, 2026, 17:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj