Rajasthan
बीकानेर की अनोखी बारात, लग्ज़री गाड़ियों को छोड़ 85 ट्रैक्टरों पर निकली बारात

जब दूल्हा खुद ट्रेक्टर चलाकर पहुंचा ससुराल, देसी शान ने जीता सबका दिल
Rajasthan Unique Wedding: राजस्थान के बीकानेर में एक अनोखी बारात ने सभी का ध्यान खींच लिया, जहां लग्जरी गाड़ियों की बजाय 85 ट्रैक्टरों पर सवार होकर बाराती दुल्हन लेने पहुंचे. श्रीडूंगरगढ़ के रीड़ी गांव से सालासर तक निकली इस बारात में दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाते हुए ससुराल पहुंचा. रंग-बिरंगे कपड़ों और फूलों से सजे ट्रैक्टरों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया. इस पहल ने न केवल खर्च कम किया, बल्कि किसान संस्कृति और ग्रामीण एकता की झलक भी दिखाई. सोशल मीडिया पर यह देसी अंदाज़ खूब सराहा जा रहा है.




