Rajasthan

राजस्थान में बड़ी सौगात! जयपुर–जोधपुर एक्सप्रेसवे से आधा हो जाएगा सफर, किसानों की जमीनों की कीमत हुई दोगुनी

Last Updated:November 15, 2025, 11:19 IST

Jaipur Jodhpur Expressway: जयपुर–जोधपुर के बीच 350 किमी का नया एक्सप्रेसवे जल्द शुरू होने वाला है, जिससे 7 घंटे की दूरी सिर्फ 4 घंटे में तय की जा सकेगी. इस हाई-टेक रूट से दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी तेज होगी और पर्यटन, रोजगार व लॉजिस्टिक सेक्टर को बड़ा फायदा मिलेगा. प्रोजेक्ट के चलते आसपास के किसानों की जमीनों की कीमत भी तेजी से बढ़ी है.जोधपुर

राजस्थान में सड़क नेटवर्क को मजबूत देने के लिए एक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जो जयपुर को पचपदरा से जोड़ेगा, जिससे जयपुर पास पड़ेगा.इस मार्ग के तैयार होने से यात्रा समय में भारी कमी आएगी और औद्योगिक क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. एक्सप्रेसवे आसपास के ग्रामीण इलाकों में जमीन के बढ़ते दामों से किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ दिलाएगा.

जोधपुर

जयपुर-पचपदरा एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. इससे दो शहरों के बीच सफर आसान हो जाएगा. ये एक्सप्रेसवे लोगों के लिए वरदान साबित होगा. इस मार्ग के बनने से ट्रैफिक जाम कम होगा और परिवहन लागत में भी कमी आएगी. इसके अलावा, आसपास के ग्रामीण इलाकों में रोजगार और आर्थिक अवसर बढ़ेंगे.

जोधपुर

जयपुर-पचपदरा एक्सप्रेसवे कुल 350 किलोमीटर लंबा होगा. ये जयपुर से शुरू होकर किशनगढ़, अजमेर और जोधपुर होते हुए पचपदरा तक का सफर तय करेगा. इस मार्ग के बनने से इन शहरों के बीच यात्रा का समय काफी घट जाएगा और कारोबारियों व यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. साथ ही, यह एक्सप्रेसवे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा.

जोधपुर

इस परियोजना के लिए लैंड एक्विजिशन का काम पूरा कर लिया गया है और इसका निर्माण जल्द शुरू होगा. यह कॉरिडोर प्रदेश के मध्य भाग को जोड़ेगा, जिससे ग्रामीण इलाकों को भी लाभ मिलेगा. इसके बनते ही मालवाहन और आम यात्री दोनों के लिए सफर आसान होगा, और आसपास के गांवों में रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

जोधपुर

इस काम की जिम्मेदारी एनएचएआई ने संभाली है, जिससे इसके निर्माण में आधुनिक मशीनरी और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा. इस नए प्रोजेक्ट से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, क्योंकि हजारों मजदूरों और तकनीकी कर्मचारियों को काम मिलेगा। साथ ही, यह परियोजना क्षेत्र में निर्माण और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देगी.

जोधपुर

वर्तमान समय में जयपुर से जोधपुर का सफर 6-7 घंटे लगता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनते ही यह सफर मात्र 4 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी. साथ ही, लंबी दूरी तय करने वाले मालवाहन की समय और ईंधन की बचत भी सुनिश्चित होगी.

First Published :

November 15, 2025, 11:19 IST

homerajasthan

राजस्थान में बड़ी सौगात! जयपुर–जोधपुर एक्सप्रेसवे से आधा हो जाएगा सफर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj