वीरेंद्र सहवाग के शो में तेज प्रताप का जलवा, पेंटहाउस के बने प्रधानमंत्री, बांसुरी बजाते-डांस करते दिखे नेता

Last Updated:September 30, 2026, 22:55 IST
तेज प्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज से रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. वे शो में कभी बांसुरी बजाते तो कभी डांस करते नजर आते हैं. उन्होंने अच्छा खेल दिखाया और गेम शो के अल्टीमेट रूलर बन गए हैं. वे जीत पर काफी रोमांचित हैं. उन्होंने जब गेम में मनीष कश्यप और काजल राघवानी क सपोर्ट किया, तो प्रियंका चाहर चौधरी ने सवाल उठाए. उन्होंने इस पर विचार भी किया.
ख़बरें फटाफट
तेज प्रताप यादव रियलिटी शो में शानदार खेल दिखा रहे हैं. (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: राजनीति के मैदान के बाद अब तेज प्रताप यादव रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में अपना गेम खेलते नजर आ रहे हैं. शो में तेज प्रताप कभी हाथ में बांसुरी लिए दिखाई देते हैं, तो कभी रेड रूम में डांस करते हुए माहौल को मजेदार बनाते हैं. वहीं, गेम के दौरान उनके फैसले भी लगातार चर्चा में हैं. वह अपने साथी कंटेस्टेंट्स मनीष कश्यप और काजल राघवानी का साथ देते नजर आए, लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी के एक सवाल ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दिया.
प्रियंका ने जब तेज प्रताप से मनीष कश्यप को सपोर्ट करने की वजह पर सवाल किया, तो तेज प्रताप को मनीष की पुरानी बात याद आ गई. उन्होंने कहा, ‘बिहार में मेरे भाई के खिलाफ बोलता है.’ ‘असली या नकली’ चैलेंज के दौरान तेज प्रताप को प्रियंका को रेस से बाहर करने का मौका मिला और उन्होंने ऐसा किया. इसके बाद चैलेंज के फाइनल राउंड में उनका मुकाबला इरीना रुदाकोवा से हुआ. पेट्रोल चैलेंज में भी तेज प्रताप ने 6 लीटर असली पेट्रोल हासिल किया और इरीना को पीछे छोड़ते हुए वह ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के पहले ‘अल्टीमेट रूलर’ बने.
तेज प्रताप के खेल को लेकर दर्शकों में उत्सुकतातेज प्रताप ने शो में सफर के बारे में बात करते हुए अपने अंदाज में कहा, ‘इस पेंटहाउस का प्रधानमंत्री बन गया हूं.’ अब अगले एपिसोड में तेज प्रताप अपने गेम को किस तरह आगे बढ़ाते हैं और बदलते समीकरणों के बीच किन कंटेस्टेंट्स का साथ देते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में टावर में रूलर गेम को कंट्रोल करते हैं, जबकि वर्कर्स अपनी स्थिति बदलकर ऊपर आने की कोशिश करते हैं. ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन 26 सितंबर से स्ट्रीम हो रहा है और इस सीजन को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है. नए एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किए जा रहे हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 30, 2026, 22:55 IST



