Entertainment

Bobby Deol Comedy Movies OTT : ओटीटी पर बॉबी देओल का कॉमेडी खजाना, 4 मजेदार फिल्में देख हो जाएंगे लोटपोट, करीबियों के साथ करें एन्जॉय

Last Updated:June 27, 2026, 22:57 IST

Bobby Deol Comedy Movies OTT : आपने बॉबी देओल को पिछली कुछ फिल्मों में भरपूर एक्शन करते देखा होगा, लेकिन वह कॉमेडी में भी बेहतरीन हैं. एक्टर की कॉमेडी फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं, जो उनके शानदार कॉमिक टाइमिंग को दिखाती है. इनमें धर्मेंद्र और सनी देओल के साथ आई मजेदार एक्शन-कॉमेडी ‘यमला पगला दीवाना’ भी शामिल है. आइए, आपको उनकी 4 मजेदार फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

नई दिल्ली: बॉबी देओल इन दिनों भले ही अपने खूंखार विलेन वाले किरदारों के लिए सुर्खियों में हों, लेकिन कॉमेडी फिल्मों में भी उनका कोई जवाब नहीं है. बॉबी देओल ने अपने करियर में कई ऐसी शानदार और गुदगुदाने वाली कॉमेडी फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शक आज भी बड़े चाव से देखते हैं. हल्के-फुल्के किरदारों में उनकी टाइमिंग और एक्टिंग काबिल-ए-तारीफ रही है. अगर आप इस वीकेंड कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर उनकी ये फिल्में एकदम परफेक्ट चॉइस हैं.

साल 2011 में आई फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ एक जबरदस्त एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म की सबसे खास बात यह है कि बॉबी देओल इसमें अपनी असल जिंदगी के पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ नजर आए थे.

फिल्म में बॉबी ने ‘गजोधर’ नाम के एक सीधे-साधे लेकिन मजेदार लड़के का किरदार निभाया है. बाप-बेटे और भाई की यह तिकड़ी जब पंजाब के सफर पर निकलती है, तो हंसी के ऐसे फव्वारे छूटते हैं कि दर्शक लोटपोट हो जाते हैं. फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 पर मौजूद है.

Add as Preferred Source on Google

साल 2017 में आई फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ बॉबी देओल के करियर की एक और बेहतरीन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म मानी जाती है. यह कहानी है तीन सीधे-साधे और आम आदमियों की, जिनकी जिंदगी में तब भूचाल आ जाता है जब अनजाने में एक सरकारी नसबंदी के विज्ञापन पोस्टर पर उनकी तस्वीरें छप जाती हैं. इसके बाद समाज में उन्हें जिस शर्मनाक और मजेदार स्थिति का सामना करना पड़ता है, वही इस फिल्म की जान है. बॉबी देओल ने इस फिल्म में एक सीधे-साधे मास्टर जी का रोल किया है जो बेहद फनी है. इस फिल्म का मजा आप सोनीलिव पर ले सकते हैं.

‘थैंक यू’ साल 2011 में रिलीज हुई थी और इसे मशहूर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने बनाया था. यह एक कमाल की सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल के साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और इरफान खान जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे.

फिल्म ‘थैंक यू’ में बॉबी देओल ने एक ऐसे पति का किरदार निभाया है जो अपनी पत्नी को धोखा देता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उनकी पत्नियां उन्हें रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक प्राइवेट डिटेक्टिव को काम पर रख लेती हैं. यह मजेदार फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.

साल 2019 की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘हाउसफुल 4’ पुनर्जन्म पर बनी है. फिल्म की कहानी दो अलग-अलग दौर यानी साल 1419 और साल 2019 के बीच घूमती है. कन्फ्यूजन से भरी फिल्म में बॉबी देओल ने एक बेहद अनोखा और कॉमेडी से भरपूर सपोर्टिंग रोल निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म इस समय जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj