करौली में आग उगलती गर्मी, स्कूल टाइम बदला; आदेश तोड़ने पर सख्त एक्शन, बच्चों को मिली बड़ी राहत

Last Updated:April 25, 2026, 17:14 IST
School Hours Changed in Karauli Due to Heat : करौली में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. कलेक्टर अक्षय गोदारा के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. अब कक्षाएं सुबह 7:30 से 11 बजे तक चलेंगी. आदेश 27 अप्रैल से 16 मई तक लागू रहेगा और उल्लंघन पर कार्रवाई होगी.
करौली में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूल का टाइम
करौली : जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात कदम उठाते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. कलेक्टर अक्षय गोदारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे. यह नया समय 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा.
प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि दोपहर के समय तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है और लू लगने का खतरा बना रहता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना है, जिससे हालात और भी गंभीर हो सकते हैं.
कक्षा 1-8 का नया टाइम, गर्मी से राहतनए आदेश के तहत कक्षा 1 से 8 तक की सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को निर्धारित समय का पालन करना अनिवार्य होगा. सुबह जल्दी स्कूल चलने से बच्चों को तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत मिलेगी. वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उनके लिए पूर्व निर्धारित समय ही लागू रहेगा.
आदेश न मानने पर होगी सख्त कार्रवाईजिला प्रशासन ने सभी विद्यालय संचालकों और संस्थान प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. यदि किसी भी स्कूल द्वारा इन निर्देशों की अनदेखी की जाती है, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी. गर्मी के इस प्रकोप के चलते आमजन को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. विशेष रूप से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने को कहा गया है.
करौली में अप्रैल में ही तेज गर्मी का असरकरौली में हर साल गर्मियों में तापमान तेजी से बढ़ता है, लेकिन इस बार अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. ऐसे में प्रशासन द्वारा लिया गया यह फैसला अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है. आने वाले दिनों में यदि तापमान में और बढ़ोतरी होती है, तो प्रशासन द्वारा अतिरिक्त कदम उठाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Karauli,Karauli,Rajasthan
First Published :
April 25, 2026, 17:14 IST



