CA Final Result 2026: डॉक्टर परिवार की बेटी ने चुनी अलग राह… भीलवाड़ा की अवनी धाकड़ ने CA Final में मारी बाजी

Last Updated:June 18, 2026, 22:11 IST
CA Topper 2026 Strategy : आईसीएआई मई 2026 सीए फाइनल परिणाम में भीलवाड़ा की अवनी धाकड़ ने 419 अंक के साथ ऑल इंडिया 34वीं रैंक हासिल की. इससे परिवार और शहर में खुशी का माहौल है. अवनी कॉर्पोरेट करियर पर फोकस कर रही हैं. अवनी धाकड़ ने बताया कि सीए की पढ़ाई शुरुआत में कठिन जरूर लगती है, लेकिन जैसे-जैसे विषयों को समझने का प्रयास किया जाता है, यह आसान होती जाती है. उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और मेहनत का फल एक दिन जरूर मिलता है.
भीलवाड़ा. द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा मई 2026 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए. इस परीक्षा में भीलवाड़ा शहर की राधा कृष्ण कॉलोनी निवासी अवनी धाकड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 34वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. अवनी ने परीक्षा में 419 अंक प्राप्त किए हैं. डॉक्टर परिवार से आने वाली अवनी धाकड़ ने पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र की बजाय चार्टर्ड अकाउंटेंसी का क्षेत्र चुना और कड़ी मेहनत के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की है. उनकी उपलब्धि से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है.
आमतौर पर देखा जाता है कि डॉक्टर परिवार से आने वाले विद्यार्थी अपना भविष्य उसी क्षेत्र में देखते हैं, लेकिन भीलवाड़ा की अवनी ने अकाउंट्स और चार्टर्ड अकाउंटेंसी का क्षेत्र चुना. अवनी धाकड़ ने अपनी सफलता का श्रेय माता विष्णुलता धाकड़, पिता डॉ. राधेश्याम धाकड़, शिक्षकों और अपनी छोटी बहन को दिया है. उन्होंने बताया कि परिवार और गुरुजनों से लगातार मिले मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उनकी सफलता में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली थी, जिससे उनका पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहा.
12 से 13 घंटे की पढ़ाई बनी सफलता का आधारअवनी धाकड़ ने बताया कि सीए की पढ़ाई शुरुआत में कठिन जरूर लगती है, लेकिन जैसे-जैसे विषयों को समझने का प्रयास किया जाता है, यह आसान होती जाती है. उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और मेहनत का फल एक दिन जरूर मिलता है. परीक्षा की तैयारी के दौरान वह प्रतिदिन 12 से 13 घंटे तक पढ़ाई करती थीं. उनका मानना है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए समय देना सबसे जरूरी होता है. जब तक व्यक्ति पूरी लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य पर काम नहीं करता, तब तक सफलता मिलना मुश्किल होता है. अवनी ने बताया कि वह भविष्य में कॉर्पोरेट क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं और इसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan



