Rajasthan

CA Final Result: पाली ने पलटा इतिहास! सोशल मीडिया से दूरी, 10 घंटे पढ़ाई कर छात्रों ने CA क्रैक कर रचा इतिहास

पाली. इतिहास के पन्नों और शिक्षा जगत में भले ही भीलवाड़ा और जोधपुर को ‘सीए यानि चार्टर्ड अकाउंटेंट की खान’ कहा जाता हो, जहां से हर साल बड़ी संख्या में सीए निकलते हैं, मगर बदलते समय के साथ अब पाली के युवाओं ने भी इस धारणा को बदलते हुए अकाउंट्स की इस सबसे कठिन परीक्षा में अपना लोहा मनवाना शुरू कर दिया है. यही वजह है कि द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जारी किए गए सीए फाइनल मई-2026 परीक्षा के नतीजों में पाली के युवाओं ने जबरदस्त बाजी मारी है.

कोई पहले प्रयास में बाजी मार रहा है, तो कोई सोशल मीडिया से नाता तोड़कर 10-10 घंटे किताबों से दिल लगा रहा है. आइए आपको मिलवाते हैं मारवाड़ के इन नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से, जिन्होंने अपनी मेहनत से इतिहास लिख दिया है. रिजल्ट आते ही सफल अभ्यर्थियों के घरों में जश्न का माहौल छा गया और परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं.

ये हैं पाली के वो चमकते सितारे, जिन्होंने बढ़ाया मान

साक्षी भंसाली: वीडी नगर, पाली की रहने वाली साक्षी भंसाली रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई कर दूसरे प्रयास में सफलता पाई. पिता पवन भंसाली फैक्ट्री संचालक हैं और माता ममता भंसाली गृहिणी हैं. बीकॉम अहमदाबाद से करने वाली साक्षी को सीए बनने की प्रेरणा अपने मामा से मिली.

अर्जुन सिंह चौहान: सेंचुरी गार्डन रोड, पाली के रहने वाले अर्जन सिंह चौहान अपने मामा और सीए जितेंद्रसिंह (नरेन्द्रसिंह) सिसोदिया की प्रेरणा से सीए बनने का लक्ष्य चुना. 12वीं तक पाली में पढ़कर मुंबई से ऑनलाइन कॉलेज करने वाले अर्जुन के पिता तेजसिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं और मां संगीता कंवर हाउसवाइफ हैं.

दिव्यम मेहता: महावीर नगर, पाली के दिव्यम मेहता अपनी माता दीपिका मेहता और पिता जितेंद्र मेहता की प्रेरणा से नियमित 8-10 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया.

मीनू कुमावत: नाडोल, पाली के प्रकाश कुमावत की पुत्री मीनू ने तीसरे प्रयास में यह कठिन परीक्षा पास की है. मुंबई से कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने वाली मीनू का लक्ष्य अब किसी मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में काम करना है.

मुकेश सुथार: रानी, पाली के  मकान निर्माण ठेकेदार नेनमल सुथार और विमला देवी के पुत्र मुकेश ने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर बड़ी उपलब्धि हासिल की. इन्होंने बीकॉम पाली के बांगड़ कॉलेज से किया है और रोजाना 8-10 घंटे पढ़ते थे.

10 घंटे की कठिन तपस्या और सोशल मीडिया दूरी ने दिलाई सफलता

अगर आपने खुद को सोशल मीडिया दूर रख लिया और पढाई पर फौकस कर लिया तो आप पढाई की कोई भी जंग को जीत सकते है. इसको साबित कर दिखाया है पाली के इन युवाओं ने जिन्होने सीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को क्रेक करके और युवाओं के लिए उदाहरण के रूप में उभरकर सामने आए है. युवाओं ने बताया कि सीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को क्रैक करने के लिए उन्होंने नियमित रूप से रोजाना 7 से 10 घंटे तक गहरी पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ध्यान न भटके, इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाकर रखी. सभी अभ्यर्थियों ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और खुद के कड़े अनुशासन को दिया है.

मामा से मिली सीए बनने की प्रेरणा

साक्षी भंसाली ने कहती है कि उन्हें सीए बनने की प्रेरणा अपने मामा से मिली. इसी प्रेरणा के साथ उन्होंने लक्ष्य तय किया और लगातार मेहनत की. वहीं अन्य सफल अभ्यर्थियों ने भी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और अपने नियमित अध्ययन को दिया. सीए फाइनल परीक्षा में सफलता के बाद सभी अभ्यर्थियों ने कहा कि यह उनकी मेहनत और परिवार के सहयोग का परिणाम है. रोजाना आठ-नौ घंटे पढ़ाई करती थी. 12वीं तक की पढ़ाई उसने पाली में पूरी की. बीकॉम अहमदाबाद से किया. दूसरे प्रयास में सीए का पास किया. उसके पिता पवन भंसाली फैक्ट्री चलाते है और मां ममता भंसाली हाऊस वाइफ है. भाई धुव्र भंसाली बीकॉम करने के बाद पापा के साथ फैक्ट्री संभालता है.

नियमित पढाई ही है सफलता का मूल मंत्र

पाली के महावीर नगर के रहने वाले दिव्यम मेहता का कहना है कि नियमित पढ़ाई करने से उन्हें सफलता मिली है. रोजाना आठ-दस घंटे पढ़ना रूटीन रहा. मां दीपिका मेहता और पिता जितेन्द्र मेहता की प्रेरणा से यह मुकाम हासिल किया. दो बहनें हैं. वहीं पाली जिले के नाडोल की रहने वाली मीनू कुमावत ने बताया कि तीसरे प्रयास मे में उसने सफलता हासिल की है. 12वीं तक की पढाई उमरगांव से की. कॉलेज मुम्बई से किया. मल्टीनेशनल कम्पनी में काम करना उनका लक्ष्य है. पाली जिले के रानी के रहने वाले मुकेश सुथार कहते है कि उसने पहले प्रयास में सीए का एग्जाम पास किया. नियमित आठ-दस घंटे पढ़ाई करना उनका रूटीन रहा. 12वीं तक की पढ़ाई फालना में पूरी की.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj