Rajasthan

Cabbage Paratha Recipe | How to Make Crispy Cabbage Parathas | पत्ता गोभी के पराठे बनाने की विधि | कुरकुरे पत्ता गोभी के पराठे कैसे बनाएं |

Last Updated:November 06, 2026, 08:48 IST

Cabbage Paratha Recipe: सर्दियों में नाश्ते में आलू, बथुआ और पालक के पराठे खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार पत्ता गोभी के पराठे जरूर ट्राई करें. ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ कम समय में आसानी से तैयार हो जाते हैं. धौलपुर की गृहणी प्रभा शर्मा ने पत्ता गोभी के पराठे बनाने की खास रेसिपी बताई है. इसमें बारीक कटी पत्ता गोभी के साथ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और मसालों को मिलाकर स्टफिंग तैयार की जाती है. इसके बाद आटे की लोई में भरकर पराठों को घी में सुनहरा और कुरकुरा सेंका जाता है. इन्हें दही, आलू की सब्जी और लहसुन की चटनी के साथ परोस सकते हैं. बच्चों के टिफिन से लेकर सुबह के नाश्ते तक के लिए यह बेहतरीन विकल्प है.Amazon Prime DayTop Deals Inside

धौलपुर. सर्दियों के मौसम में आलू, बथुआ और पालक के पराठे तो आपने खूब खाए होंगे, लेकिन इस बार नाश्ते में कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं तो पत्ता गोभी के पराठे बना सकते हैं. पत्ता गोभी के पराठे खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें बनाना भी काफी आसान है. खास बात यह है कि ये कम समय में तैयार हो जाते हैं. इन्हें सुबह के नाश्ते, दोपहर या रात के खाने में भी परोस सकते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों को इनका स्वाद पसंद आता है.

गृहिणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि पत्ता गोभी के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से लाई गई पत्ता गोभी के ऊपर की पत्तियां निकालकर अलग कर दें. इसके बाद इसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि मिट्टी और गंदगी साफ हो जाए. अब पत्ता गोभी को बिल्कुल बारीक काटकर एक बर्तन में रख लें. इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और हरे धनिये को भी बारीक काट लें. इन सभी चीजों को कटी हुई पत्ता गोभी में डालकर अच्छी तरह मिला लें.

पत्ता गोभी पराठे के लिए ऐसे करें स्टफिंग

अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और एक चम्मच घी डालें। सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिला लें. इस तरह पराठे में भरने के लिए स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार हो जाएगी. इसके बाद गेहूं के आटे को पानी की मदद से अच्छी तरह गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा मुलायम होना चाहिए. आटा गूंथने के बाद इसे करीब 5 मिनट तक ढककर रख दें. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर रोटी के आकार में बेलें और इसके बीच में तैयार पत्ता गोभी की स्टफिंग रखें. अब चारों तरफ से बंद करके दोबारा हल्के हाथों से बेल लें.

घी लगाकर मध्यम आंच पर पकाएं पराठा

इसके बाद गर्म तवे पर पराठा डालें. दोनों तरफ घी लगाकर मध्यम आंच पर अच्छी तरह सेंकें. जब पराठा सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे तवे से उतार लें. इस तरह स्वादिष्ट पत्ता गोभी का पराठा बनकर तैयार हो जाएगा. प्रभा शर्मा बताती हैं कि पत्ता गोभी के पराठे को आलू की सब्जी, दही, प्याज और लहसुन की चटनी के साथ खा सकते हैं. सुबह की चाय के साथ भी इनका स्वाद अच्छा लगता है. बच्चों के स्कूल टिफिन में भी इन्हें रखा जा सकता है. इसके अलावा घर पर अचानक मेहमान आ जाएं तो उनके स्वागत में भी ये स्वादिष्ट पराठे बनाकर परोस सकते हैं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

November 06, 2026, 08:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj