Rajasthan

शादी में बवाल! उदयपुर में दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारा, विरोध में फिर घोड़ी पर ही निकला प्रदर्शन मार्च

Last Updated:May 09, 2026, 18:38 IST

Udaipur Mare Bride Removal Controversy: उदयपुर के हरियाऊ गांव में दलित दुल्हन पूजा मेघवाल को शादी के दौरान घोड़ी से उतारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने विरोध करते हुए दुल्हन को घोड़ी से उतरने पर मजबूर किया और मारपीट भी की. घटना के बाद दलित समाज और विभिन्न संगठनों ने उदयपुर में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पूजा मेघवाल फिर घोड़ी पर सवार होकर पहुंचीं. प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामला दर्ज कर अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ख़बरें फटाफट

शादी में बवाल! दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारा, उदयपुर में गरमाया मामलाZoomउदयपुर के हरियाऊ गांव में दलित दुल्हन पूजा मेघवाल को शादी के दौरान घोड़ी से उतारने का मामला तूल पकड़ा

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर जिले के हरियाऊ गांव में एक शादी उस वक्त विवाद और विरोध का कारण बन गई, जब दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारने का मामला सामने आया. दुल्हन पूजा मेघवाल की शादी की खुशियां कुछ ही देर में तनाव में बदल गईं और अब यह मामला गांव से निकलकर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है. घटना के बाद दलित समाज और विभिन्न संगठनों में नाराजगी बढ़ गई, जिसके चलते उदयपुर में विरोध प्रदर्शन भी किया गया.

बताया जा रहा है कि डबोक थाना क्षेत्र के हरियाऊ गांव में 29 अप्रैल को पूजा मेघवाल अपनी शादी की रस्म के दौरान घोड़ी पर सवार होकर निकली थीं. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और कथित तौर पर उन्हें घोड़ी से नीचे उतरने के लिए मजबूर कर दिया. परिवार का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई. इस घटना से दुल्हन और उसके परिजन आहत हो गए.

यह परिवार का नहीं बल्कि सामाजिक सोच से जुड़ा मुद्दा है

पूजा मेघवाल ने आरोप लगाया कि शादी जैसे खास मौके पर उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया. उनका कहना है कि यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक सोच से जुड़ा मुद्दा है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और मामला धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर भी फैल गया. कई लोगों ने इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई.

घटना के विरोध में बसपा और दलित समाज ने किया प्रदर्शन

घटना के विरोध में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी और दलित समाज के लोगों ने उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला. खास बात यह रही कि इस दौरान पूजा मेघवाल फिर से घोड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन में शामिल हुईं. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की.

केवल चार लोगों की ही हो सकी है गिरफ्तारी

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना में महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोग शामिल थे, लेकिन अब तक केवल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और मामले की जांच किसी दूसरे अधिकारी से कराने की मांग की. भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल ने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

उधर, राजस्थान पुलिस का कहना है कि डबोक थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj