Rajasthan

Churu News: फर्जी लड़की बनकर की दोस्ती…अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर वसूले 6 लाख रूपए, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:July 11, 2026, 21:36 IST

Cyber Fraud In Churu: एक साइबर ब्लैकमेलिंग से जुड़ा मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर फर्जी लड़की बनकर दोस्ती करने के बाद वीडियो कॉल की अश्लील क्लिप रिकॉर्ड कर एक युवक ने पीड़ित से करीब 6 लाख रुपए वसूल लिए. तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है.
.
चूरू में फर्जी लड़की बनकर की दोस्ती, अश्लील वीडियो से 6 लाख की ब्लैकमेलिंगZoom

चूरू. जिले में साइबर ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी लड़की बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाने और वीडियो कॉल के दौरान अश्लील क्लिप रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पीड़ित से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद उसे वीडियो कॉल के लिए तैयार किया और रिकॉर्ड की गई अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी देकर करीब छह लाख रुपए ऐंठ लिए. पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की.

साइबर थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि सालासर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 28 जून 2026 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. परिवादी के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी प्रोफाइल बनाकर उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे विश्वास जीत लिया. कुछ समय बाद वीडियो कॉल के दौरान उसकी अश्लील क्लिप रिकॉर्ड कर ली गई. इसके बाद आरोपी ने क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए अलग-अलग किश्तों में लगभग छह लाख रुपए वसूल लिए. रकम मिलने के बाद भी आरोपी लगातार और पैसे की मांग कर पीड़ित को ब्लैकमेल करता रहा.

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की गहन जांच की. तकनीकी साक्ष्यों और वित्तीय लेनदेन के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने डीडवाना-कुचामन जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय गोपाल उर्फ यतील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साइबर ठगी गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा ठगी की रकम किन-किन बैंक खातों में ट्रांसफर की गई.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी इसी तरह कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना चुका हो सकता है. मामले की जांच जारी है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. साइबर थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति या फर्जी प्रोफाइल पर भरोसा न करें. वीडियो कॉल के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की साइबर ब्लैकमेलिंग, ऑनलाइन ठगी या धमकी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं. समय पर दी गई सूचना न केवल आर्थिक नुकसान से बचा सकती है, बल्कि साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने में भी मददगार साबित हो सकती है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Churu,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj