CJP Protest Traffic Alert: जंतर-मंतर पर फिर उतरेगी सीजेपी, दिल्ली पुलिस ने जारी किया नया ट्रैफिक अलर्ट, जानें क्या-क्या रहेगा बंद

दिल्ली इन दिनों छावनी बनी हुई है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जानता पार्टी ने शनिवार को बड़े आंदोलन का ऐलान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस की सख्ती ने इस प्रोटेस्ट को फेल कर दिया. सीजेपी के फॉउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिए गए. उधर ध्रूव राठी को गुरुग्राम से हिरासत में ले लिया गया. उधर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल को भी दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया. ये सभी जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहले से तैयार कर रखी थी. दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी. शनिवार सुबह से ही दिल्ली आने वाली ट्रेनें कई रद्द थीं, मेट्रो बंद थे और कुछ इलाकों में इंटरनेट थमा हुआ था. वहीं शनिवार का प्रोटेस्ट फेल होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अंजिक्य शिंदे ने 11 अक्तूबर यानी रविवार 10 बजे से जंतर-मंतर पर फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है.
अभिजीत दिपके ने खुद को हिरासत में लिए जाने से पहले एक वीडियो मैसेज में अजिंक्य शिंदे को सीजेपी का नया कार्यकारी नेता बनाने का ऐलान किया था. ऐसे में शिंदे के इस ऐलान ने दिल्ली पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं. इस आंदोलन के मद्देनजर ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11 अक्टूबर के लिए खास एडवाइजरी जारी की है. इसके मुताबिक, सुबह 6 बजे से राजधानी के कई प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर और सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. नई दिल्ली से लेकर मध्य दिल्ली तक कुल 30 ट्रैफिक पॉइंट्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में अगर आप रविवार को कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, संसद मार्ग या इनसे जुड़े रास्तों से गुजरने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का हाल जरूर जान लें!
पुलिस ने साफ किया है कि ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध मौके की स्थिति के हिसाब से लागू किए जाएंगे. यानी कहां यातायात रोका जाएगा, किस रास्ते पर डायवर्जन होगा और कहां सामान्य आवाजाही जारी रहेगी, इसका फैसला वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर लिया जाएगा.
दिल्ली में इन 30 जगहों पर ट्रैफिक अलर्ट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए निम्नलिखित मार्गों और उनके आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है…
1. शंकर रोड गोल चक्कर से वंदे मातरम टी-पॉइंट की ओर, नई दिल्ली जाने वाला मार्ग2. धौला कुआं फ्लाईओवर3. झंडेवालान गोल चक्कर4. पंचकुइयां गोल चक्कर5. मंडी हाउस गोल चक्कर6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)7. राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)8. मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग9. गुरु नानक चौक10. चेम्सफोर्ड रोड और कनॉट प्लेस आउटर सर्कल टी-पॉइंट11. भैरों रोड और एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट12. लोदी रोड फ्लाईओवर13. नीला गुंबद गोल चक्कर14. मदरसा टी-पॉइंट15. सम्राट होटल गोल चक्कर16. सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग क्रॉसिंग17. भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर के नीचे18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे19. रिंग रोड और सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट20. अशोक रोड और जंतर-मंतर रोड गोल चक्कर21. विंडसर प्लेस गोल चक्कर22. टॉलस्टॉय मार्ग और जनपथ क्रॉसिंग23. रेल भवन गोल चक्कर24. जय सिंह रोड और संसद मार्ग क्रॉसिंग25. कनॉट प्लेस आउटर सर्कल और बाराखंभा रोड टी-पॉइंट26. गोल डाकखाना गोल चक्कर27. पटेल चौक गोल चक्कर28. जय सिंह रोड और अशोक रोड टी-पॉइंट29. आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर30. कनॉट प्लेस आउटर सर्कल और संसद मार्ग टी-पॉइंट
दिल्ली मेट्रो का क्या हाल
उधर सीजेपी आंदोलन के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री एग्जिट बंद रखा गया था. हालांकि शनिवार देर रात इन सभी स्टेशनों को खोल दिया गया है. वहीं रविवार के लिए डीएमआरसी की तरफ फिलहाल कोई अपडेट साझा नहीं किया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.
ऐसे में नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है, ताकि संभावित जाम या रास्तों में बदलाव के कारण उनकी यात्रा प्रभावित न हो.
इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा टालें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पहले से योजना बनाएं. ट्रैफिक व्यवस्था मौके की स्थिति के अनुसार बदली जा सकती है. इसलिए यात्रियों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ताजा अपडेट और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देखते रहने की सलाह दी गई है.



