Rajasthan

कमीशन आ रहा, मौज करो, बच्चों के लिए फार्म हाउस खरीदो… अधिकारी पर भड़के सांसद हनुमान बेनीवाल!

होमवीडियोराजस्थान

कमीशन आ रहा, मौज करो, बच्चों के लिए फार्म हाउस खरीदो… अधिकारी पर भड़के सांसद हनुमान बेनीवाल!

X
title=

कमीशन आ रहा, मौज करो, बच्चों के लिए फार्म हाउस खरीदो… अधिकारी पर भड़के सांसद हनुमान बेनीवाल!

 

arw img

एक सरकारी मीटिंग के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल का तीखा अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर खुलकर नाराजगी जाहिर की. बैठक में बेनीवाल ने एक अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि आपके आने के बाद सभी कामों का सत्यानाश हो गया. थोड़ा काम भी कीजिए. सिर्फ कमीशन लेकर फार्महाउस बनवाने पर ध्यान मत दीजिए, जनता के कामों पर भी ध्यान दें. सांसद के इस बयान के बाद बैठक का माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह गर्म हो गया.

हालांकि इसके बाद बेनीवाल अधिकारी को समझाते हुए भी नजर आए. उन्होंने कहा कि ऐसा काम करना चाहिए जिसे लोग सालों तक याद रखें और मिसाल दें. सांसद ने अधिकारियों को समय-समय पर मॉनिटरिंग करने, जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने और विकास कार्यों पर फोकस बढ़ाने की सलाह दी. बैठक का यह वीडियो अब तेजी से चर्चा में है और लोग इसे प्रशासनिक जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं. सांसद का साफ संदेश था कि सरकारी जिम्मेदारी सिर्फ कुर्सी संभालने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता के भरोसे पर खरा उतरना भी उतना ही जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj