सरकार को घेरने की पूरी तैयारी, विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में क्या बात हुई?

Last Updated:August 18, 2026, 22:38 IST
Rajasthan Congress Meeting : राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई. युवा, किसान, मजदूर, प्रसूताओं की मौत और स्कूलों में वीडियोग्राफी पर रोक जैसे मुद्दे उठाएगी. टीकाराम जूली ने कहा कि स्कूलों में वीडियोग्राफी पर रोक को लेकर विपक्ष सरकार से सवाल करेगा. कांग्रेस पहले से ही इस आदेश को लेकर सरकार पर सवाल उठा रही है. अब विधानसभा सत्र में भी इस मामले को उठाने की तैयारी है.
ख़बरें फटाफट
विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पार्टी ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरने का फैसला किया है.
जयपुर. राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी तेज कर दी है. मंगलवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों और सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई विधायक और पार्टी नेता मौजूद रहे. हालांकि सचिन पायलट बैठक में शामिल नहीं हुए.
बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में युवा, किसान, मजदूर और आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से जुड़े कई ऐसे मामले हैं, जिन पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा और सदन में कांग्रेस अपनी बात मजबूती के साथ रखेगी.
प्रसूताओं की मौत का मुद्दा भी सदन में उठेगाजूली ने कहा कि प्रदेश के कई इलाकों में प्रसूताओं की मौत के मामले सामने आए हैं. कांग्रेस इन मामलों को विधानसभा में उठाएगी. उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार के ही मंत्री धरने पर बैठ रहे हैं और कलेक्टरों पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इन मामलों पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि प्रसूताओं की मौत जैसे गंभीर मामलों में सरकार को सदन में जवाब देना चाहिए. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में है.
स्कूलों में वीडियोग्राफी पर रोक का मामला भी उठेगाशिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और वीडियोग्राफी समेत कई गतिविधियों को लेकर जारी किए गए आदेश का मुद्दा भी कांग्रेस विधानसभा में उठाएगी. टीकाराम जूली ने कहा कि स्कूलों में वीडियोग्राफी पर रोक को लेकर विपक्ष सरकार से सवाल करेगा. कांग्रेस पहले से ही इस आदेश को लेकर सरकार पर सवाल उठा रही है. अब विधानसभा सत्र में भी इस मामले को उठाने की तैयारी है. विपक्ष का कहना है कि स्कूलों से जुड़े ऐसे फैसलों को लेकर सरकार को सदन में स्थिति साफ करनी चाहिए.
आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l बैठक में राजस्थान विधानसभा के आगामी षष्ठम सत्र को लेकर साथी विधायकों के साथ विस्तृत चर्चा की और सदन में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, विफलताओं और कुशासन के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठाने की… pic.twitter.com/h3l0hHdn0L



