Rajasthan

कॉर्न चीज़ नगेट्स रेसिपी | Corn Cheese Nuggets Recipe for New Year Party

Last Updated:December 31, 2025, 08:27 IST

Corn Cheese Nuggets Recipe: न्यू ईयर पार्टी के लिए कॉर्न चीज़ नगेट्स एक बेहतरीन स्नैक विकल्प है. स्वीट कॉर्न. चीज़ और आलू के मिश्रण से बने ये नगेट्स ब्रेड क्रम्ब्स की कोटिंग के कारण बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट रहते हैं. इन्हें एडवांस में बनाकर पार्टी के वक्त झटपट फ्राई किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर. नया साल दस्तक देने वाला है और जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं. दोस्तों और परिवार के साथ होने वाली पार्टी तब तक अधूरी है जब तक टेबल पर कुछ चटपटा और क्रिस्पी न हो. अगर आप इस बार मेन्यू को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हैं. तो कॉर्न चीज़ नगेट्स आपकी पार्टी में चार चांद लगा सकते हैं. बाहर से बेहद कुरकुरे और अंदर से पिघले हुए चीज़ और स्वीट कॉर्न के स्वाद से भरे ये नगेट्स हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं.

इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे पार्टी शुरू होने से पहले ही तैयार करके फ्रिज में रख सकते हैं. मेहमानों के आने पर इन्हें बस 5 मिनट में फ्राई करके गर्मागर्म सर्व किया जा सकता है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है. बल्कि दिखने में भी काफी प्रेजेंटेबल लगता है.

आवश्यक सामग्रीबेहतरीन नगेट्स तैयार करने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्री की आवश्यकता होगी:

स्वीट कॉर्न: 1 कप उबले हुए.
चीज़: 1 कप कद्दूकस किया हुआ (मोज़रेला).
आलू: 1 मध्यम (उबला और मैश किया हुआ).
बाइंडिंग: मैदा और कॉर्नफ्लोर 2-2 टेबलस्पून.
कोटिंग: आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स.
मसाले: नमक. काली मिर्च. ऑरिगैनो. चिली फ्लेक्स और बारीक कटी हरी मिर्च.

बनाने की आसान विधिसबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में उबले हुए स्वीट कॉर्न लें और इन्हें मैशर की मदद से हल्का सा दरदरा कर लें. अब इसमें मैश किया हुआ आलू. कद्दूकस किया चीज़. मैदा. कॉर्नफ्लोर और सभी मसाले डालें. इन सबको अच्छी तरह मिलाकर एक नरम डो (Dough) तैयार कर लें.

अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इस मिश्रण से छोटे सिलेंडर या ओवल शेप के नगेट्स तैयार करें. तैयार नगेट्स को ब्रेड क्रम्ब्स की प्लेट में रखें और चारों तरफ से अच्छी तरह लपेट लें. इससे तलते समय चीज़ बाहर नहीं निकलेगा और नगेट्स एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनेंगे. अंत में एक कड़ाही में तेल गरम करें और इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर तलें. तैयार नगेट्स को शेजवान चटनी या पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 31, 2025, 08:27 IST

homelifestyle

इस न्यू ईयर ट्राई करें ये खास रेसिपी, घर पर बनाएं सुपर चीज़ी नगेट्स, मेहमान…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj