Rajasthan

नववर्ष पर खाटूधाम में आस्था का सैलाब! बाबा श्याम के दर्शन संग 5 खास स्थल बने भक्तों की पसंद

Last Updated:December 31, 2025, 14:38 IST

Khatu Shyam Ji Best Place : नववर्ष उत्सव के दौरान विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. प्रशासन के अनुसार 2 जनवरी तक करीब 15 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है. बाबा श्याम के दर्शन के बाद श्रद्धालु आसपास मौजूद धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा कर अपनी खाटू यात्रा को और भी यादगार बना रहे हैं.खाटू श्याम जी

Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी में नववर्ष उत्सव के दौरान विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. प्रशासन के अनुसार 2 जनवरी तक करीब 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. बाबा श्याम के दर्शन के बाद श्रद्धालु आसपास स्थित धार्मिक, ऐतिहासिक और मनोरंजन स्थलों को देखने की इच्छा रखते हैं. खाटूश्यामजी कस्बे के पांच किलोमीटर के दायरे में कई ऐसे स्थान मौजूद हैं, जहां भक्त शांति, भक्ति और संस्कृति का अनूठा अनुभव कर सकते हैं. इन स्थलों की यात्रा से श्रद्धालुओं की खाटू यात्रा और भी अधिक यादगार बन जाती है.

श्याम कुंड

बाबा श्याम का कुंड: यह बाबा श्याम का पवित्र कुंड है. मान्यता है कि महाभारत युद्ध में भीम पौत्र वीर घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक ने अपना शीश श्रीकृष्ण को दान किया था. इसके बाद नदी में वह शीश बहा दिया रहा. इसके बाद श्याम कुंड में ही यह शीश निकला था. भक्त मानते हैं कि इस कुंड का जल पवित्र और चमत्कारी है, इसमें स्नान करने से मनोकामनाए पूरी होती हैं और कष्ट दूर होते हैं. फाल्गुन मेले में लाखों श्रद्धालु यहा स्नान कर बाबा श्याम के दर्शन करते हैं. यह कुंड खाटू धाम की आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र है.

एरोप्लेन रेस्टोरेंट

एरोप्लेन रेस्टोरेंट: खाटूश्यामजी में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों और पर्यटकों के बीच एरोप्लेन रेस्टोरेंट खास आकर्षण का केंद्र माना जाता है. मंदिर के पास स्थित यह अनोखा रेस्टोरेंट हवाई जहाज के रूप में तैयार किया गया है, जहां बैठकर भोजन करने से श्रद्धालुओं को असली हवाई यात्रा जैसा अनुभव मिलता है. अपनी सादगी, स्वच्छता और स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन के लिए प्रसिद्ध इस रेस्टोरेंट में राजस्थानी थाली, दाल-बाटी-चूरमा, कढ़ी-चावल और ताजा नाश्ता मिलता है. बाबा श्याम के दर्शन के बाद यहां भोजन करना भक्तों की यात्रा को और भी यादगार बना देता है.

Add as Preferred Source on Google

शिव मंदिर

खाटूश्याम जी शिव मंदिर: खाटूश्याम जी मंदिर के पास औरंगजेब से जुड़ा शिव मंदिर है. यह इतिहास और आस्था से जुड़ा एक प्रमुख धार्मिक स्थल है. कहा जाता है कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल में कई मंदिर तोड़वाए, लेकिन यह शिव मंदिर उसकी आक्रमणकारी नीति के बावजूद सुरक्षित रहा. यह मंदिर भक्तों की शिव भक्ति का प्रतीक है और मान्यता है कि यहां आने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. स्थानीय लोग और यात्री खाटू श्याम जी के दर्शन के साथ इस प्राचीन शिव मंदिर में भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करते हैं.

श्याम बगीची

श्याम बगीची: यह खाटू श्याम जी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है, जो मंदिर परिसर के पास स्थित है. यह स्थल आस्था, शांति और भक्ति का अद्भुत संगम माना जाता है. यहां बाबा श्याम के अनन्य भक्त आलू सिंह महाराज की समाधि है. एक समय में यहां उगाए गए फूलों से बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार होता था. लोग यहां भजन-कीर्तन करते हैं और श्याम बाबा का गुणगान करते हैं.

राधे की हवेली

राधे की हवेली: यह एक होटल है, जो खाटूश्याम जी मंदिर से 5 मिनट की दूरी पर ही है. यहां आप राजस्थानी तरीके से भोजन का आनंद ले सकते हैं. यह खासकर नंदगाँव रेस्तरां में अनलिमिटेड राजस्थानी थाली के लिए जाना जाता है. इस होटल में भगवान श्री कृष्ण और राधे का मंदिर भी बना हुआ है. जहां हमेशा भजन कीर्तन होते रहते हैं. यहां भक्तों के लिए आरामदायक भोजन के साथ आराम करने के लिए कमरे भी मिलते हैं.

First Published :

December 31, 2025, 14:38 IST

homerajasthan

नववर्ष पर खाटूधाम में आस्था का सैलाब! बाबा श्याम के दर्शन संग 5 खास स्थल…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj