National

काउंटिंग हुई नहीं, नतीजे आए नहीं… फिर पिनाराई विजयन ने अपने बायो से क्यों हटाया CM?

होमताजा खबरदेश

ना काउंटिंग, ना नतीजे… फिर पिनाराई विजयन ने अपने बायो से क्यों हटाया CM?

Last Updated:May 04, 2026, 02:14 IST

केरल में कुल 2,71,42,952 मतदाता हैं, जिनमें से 79.63 प्रतिशत ने नौ अप्रैल को 140 विधानसभा क्षेत्रों में हुए चुनाव में अपने मत डाले. राज्य की 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 4 मई की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने की उम्मीद है और 43 स्थानों पर 140 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

ना काउंटिंग, ना नतीजे... फिर पिनाराई विजयन ने अपने बायो से क्यों हटाया CM?Zoomकेरल के सीएम पिनाराई विजयन ने अपने बायो से ‘सीएम’ शब्द हटा दिया है. (फाइल फोटो)

तिरुवनंतपुरम. केरल में विधानसभा चुनावों की मतगणना से ठीक पहले सियासी माहौल और भी दिलचस्प हो गया है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी बायो अपडेट कर दी है, जिसे राजनीतिक हलकों में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, वोटों की गिनती से पहले प्रोफाइल में किया गया यह बदलाव महज एक औपचारिक अपडेट नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे चुनावी नतीजों को लेकर आत्मविश्वास या रणनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे समय पर सोशल मीडिया बायो बदलना जनता और समर्थकों के लिए एक प्रतीकात्मक संदेश भी हो सकता है.

केरल की राजनीति में इस समय हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि चुनाव परिणाम राज्य की सत्ता की दिशा तय करेंगे. ऐसे में मुख्यमंत्री का यह कदम चर्चा का केंद्र बन गया है और विपक्षी दल भी इस पर नजर बनाए हुए हैं.

सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव चुनावी नतीजों से पहले माहौल को साधने की कोशिश हो सकता है, जिससे समर्थकों में उत्साह और विपक्ष में दबाव का माहौल बने. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बदलाव को लेकर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है. अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि मुख्यमंत्री का यह संकेत सही साबित होता है या नहीं.

विजयन के निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम में मिले विस्फोटक सामानइस बीच, मतगणना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम में तलाशी के दौरान पुलिस ने विस्फोटक सामग्री जब्त की. केरल की 140 विधानसभा सीट के लिए चुनाव नौ अप्रैल को हुआ था और मतगणना चार मई को होगी. अधिकारियों ने बताया कि देसी बम जैसे अवैध पटाखों के निर्माण के बारे में मिली सूचना के आधार पर, एडक्कड पुलिस की एक टीम ने मेप्पॉयिल क्षेत्र के थान्नाडा में एक घर की तलाशी ली और पांच देसी बम तथा तीन किलोग्राम से अधिक विस्फोटक पाउडर बरामद किया.

पुलिस ने इस जब्ती के संबंध में नानू नामक निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों के अनुसार, इस खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी ली गई कि परिसर में पटाखे बनाने की आड़ में विस्फोटक सामग्री का निर्माण किया जा रहा है.

About the AuthorRakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Thiruvananthapuram,Kerala

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj