Sports

CSK vs LSG: उर्विल पटेल के तूफान में उड़ी ऋषभ पंत की LSG, प्लेऑफ से बाहर होने वाली बनी पहली टीम, CSK ने 5 विकेट से जीता मैच

होमखेलक्रिकेट

उर्विल के तूफान में उड़ी पंत की LSG, प्लेऑफ से बाहर होने वाली बनी पहली टीम

Last Updated:May 10, 2026, 19:40 IST

IPL 2026 CSK vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया. सीएसके की इस जीत में उर्विल पटेल ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में सीएसके ने गेंद रहते मैच को अपने नाम किया.उर्विल के तूफान में उड़ी पंत की LSG, प्लेऑफ से बाहर होने वाली बनी पहली टीमZoomसीएसके ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हराया

नई दिल्ली: कसी हुई गेंदबाजी के बाद उर्विल पटेल की तूफानी अर्धशतक से चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही लखनऊ की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. चेपॉक में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे. इसके जवाब में सीएसके ने 4 गेंद रहते 208 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.

सीएसके की इस सीजन 11वें मैच में ये छठी जीत है. इस जीत के साथ ही अब सीएसके के 12 पॉइंट हो गए हैं. ऐसे में अब अगर सीएसके अपने बचे हुए तीनों मैच जीत लेती है तो उसके 18 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है.

सीएसके की जीत के हीरो रहे उर्विल पटेल

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की जीत के हीरो उर्विल पटेल रहे. उर्विल ने सिर्फ 13 गेंद में फिफ्टी ठोककर लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. उर्विल सीएसके के लिए 23 गेंद में 65 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 2 चौके भी लगाए. उर्विल के अलावा सीएसके की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन 28 गेंद में 42 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि पारी की शुरुआत करते हुए संजू सैमसन ने 14 गेंद में 28 रनों का योगदान दिया.

टॉप ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद सीएसके के लिए मडिल ऑर्डर में प्रशांत वीर ने भी सूझबूझ भरी पारी खेली. प्रशांत ने 12 गेंद में 18 रनों की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 15 रनों का योगदान दिया. 204 रनों के बचाव में लखनऊ की गेंदबाजी बहुत ही साधारण रही. टीम के लिए दिग्वेश राठी और शहबाज अहमद ने जरूर 2-2 विकेट लिए वह काफी महंगे रहे. इसके अलावा मैच में लखनऊ की फील्डिंग भी काफी खराब रही.

LSG के लिए जोश इंग्लिस ने लगाया था अर्धशतक

लखनऊ के लिए बल्लेबाजी में जोश इंग्लिस ने दमदार खेल दिखाया था. उन्होंने 33 गेंद में 85 रनों की आक्रामक पारी खेली. इंग्लिस ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में छह छक्के और 10 चौके भी जड़े. हालांकि, टॉप ऑर्डर में इंग्लिस के अलावा और कोई भी ज्यादा प्रभावी नहीं रहा, लेकिन शहबाज अहमद की 25 गेंद में 43 रनों की पारी से लखनऊ की टीम 200 रन के पार पहुंची.

इसके अलावा गेंदबाजी की बात करें तो सीएसके की तरफ से जेमी ओवरटन ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए जिसमें इंग्लिस का विकेट भी शामिल था. इसके अलावा नूर अहमद ने चार ओवर में 24 रन देकर एक सफलता हासिल की. वहीं, अंशुल कंबोज को दो विकेट मिले, लेकिन उन्होंने 47 रन खर्च किए.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj