National

दिल्ली के टिकरी कलां सीएनजी पंप पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, पलक झपकते ही बिछ गईं 3 लाशें

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली के टिकरी कलां सीएनजी पंप पर फटा सिलेंडर, पलक झपकते ही बिछ गईं 3 लाशें

Last Updated:August 19, 2026, 18:50 IST

Delhi Tikri Kalan CNG Pump Blast: दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास एक सीएनजी पंप पर दर्दनाक हादसा हुआ है. गैस भराते समय एक ट्रक का सीएनजी सिलेंडर अचानक फट गया. इस भयानक विस्फोट में पंप के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है. हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.दिल्ली के टिकरी कलां सीएनजी पंप पर फटा सिलेंडर, पलक झपकते ही बिछ गईं 3 लाशेंZoomदिल्ली: टिकरी कलां सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरने के दौरान हुआ धमाका.

नई दिल्ली: राजधानी के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक सीएनजी पंप पर धमाका हुआ है. बुधवार दोपहर को गैस भराने आए एक ट्रक का सीएनजी सिलेंडर अचानक फट गया. इस भयानक ब्लास्ट में सीएनजी पंप के तीन कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे की चपेट में आकर छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाके की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मिलकर स्थिति को संभाला. फिलहाल धमाके के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है.

धमाके में जान गंवाने वाले कर्मचारी आखिर कौन थे?

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग फ्यूल स्टेशन के ही कर्मचारी थे. इनमें से एक की पहचान 25 साल के मनीष के रूप में हुई है. मनीष पश्चिमी दिल्ली की बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला था. दूसरे मृतक की पहचान 32 साल के सनी निजामपुर के तौर पर हुई है. तीसरे कर्मचारी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.

सीएनजी पंप पर यह खौफनाक हादसा कैसे और कब हुआ?

यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार दोपहर की है. फायर सर्विस को करीब 3 बजकर 37 मिनट पर धमाके की कॉल मिली थी. उस वक्त ट्रक में सीएनजी भरी जा रही थी. तभी अचानक सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाके के समय जो भी लोग आसपास खड़े थे वह सब इसकी चपेट में आ गए. घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की बड़ी टीमें मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. फायर सर्विस के एक अधिकारी ने कहा, ‘विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है’. सुरक्षा के लिहाज से लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा गया है. पुलिस ने साफ किया है कि अब स्थिति पूरी तरह से उनके नियंत्रण में है.

About the Authorदीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 19, 2026, 17:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj