Dark circles removal tips : क्या आप भी डार्क सर्कल्स से परेशान? जानिए आलू और खीरे में कौन देगा जल्दी राहत

Last Updated:August 17, 2026, 20:19 IST
Dark Circles Remedies : क्या आप भी आंखों के नीचे बनने वाले काले घेरे से जूझ रहे हैं. कई बार लोग इसे छिपाने के लिए मेकअप और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप इसके लिए पैसा नहीं खर्च करना चाहते हैं तो इसका भी उपाया है. लोकल 18 से रामपुर के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल बताते हैं कि आलू को लंबे समय से आंखों के नीचे के कालेपन को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. खीरा भी डार्क सर्कल्स के साथ-साथ आंखों की थकान और सूजन में राहत देने के काम आता है. सवाल है कि काले घेरे के लिए आलू और खीरे में क्या बेहतर है. डॉ. मोहम्मद इकबाल कहते हैं कि दोनों का काम थोड़ा अलग है.
आंखों के नीचे काले घेरे चेहरे की पूरी रौनक बिगाड़ देते हैं. कई बार नींद न पूरी होने, लगातार मोबाइल या लैपटॉप देखना, तनाव और शरीर में पानी की कमी के बाद भी आंखों के नीचे का कालापन ऐसा दिखता है, जैसे चेहरा हमेशा थका हुआ हो. कई बार लोग इसे छिपाने के लिए मेकअप और महंगे प्रोडक्ट्स तक इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर घर की रसोई में ही ऐसा सामान मौजूद हो जो इस परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है तो बाहर पैसे खर्च करने की क्या जरूरत है. आइए जानते हैं.
डॉ. मोहम्मद इकबाल बताते हैं कि आलू को लंबे समय से आंखों के नीचे के कालेपन के घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें विटामिन सी, स्टार्च और कुछ एंजाइम पाए जाते हैं जिन्हें त्वचा की रंगत सुधारने में मददगार माना जाता है. आप भी अगर इन काले घेरों से परेशान हैं तो आलू को साफ करके धोकर उसका छिलका निकालकर कद्दूकस करें. फिर रस निकालकर कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगा सकते हैं. हालांकि इसे आंखों के अंदर जाने से बचाएं.
खीरा डार्क सर्कल्स के साथ-साथ आंखों की थकान और सूजन में राहत देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसकी ठंडी तासीर आंखों के आसपास की त्वचा को कुछ देर ठंडक देती है. अगर आप फ्रिज में रखा खीरा इस्तेमाल कर रही हैं तो बहुत ज्यादा ठंडा न हो, इसका ध्यान रखें. पतली स्लाइस काटकर बंद आंखों के ऊपर कुछ मिनट रखें. इससे आंखों को आराम महसूस होता है, खासकर तब जब लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखें थकी हुई हों.
Add as Preferred Source on Google
अगर सवाल है कि काले घेरे के लिए आलू और खीरे में क्या बेहतर है तो दोनों का काम थोड़ा अलग हैं. आलू का इस्तेमाल त्वचा के कालेपन को कम करने के घरेलू उपाय के रूप में किया जाता है, जबकि खीरा ठंडक और सूजन में राहत देने के लिए ज्यादा उपयोगी माना जाता है, इसलिए परेशानी के हिसाब से चुनाव किया जा सकता है.
आलू इस्तेमाल करना है तो पहले उसे अच्छी तरह धोकर साफ करें और फिर उसका थोड़ा रस निकाल लें. कॉटन को रस में भिगोकर आंखों के नीचे हल्के हाथ से लगाएं. इसे आंखों के अंदर जाने न दें और जलन महसूस हो तो तुरंत पानी से धो लें. आलू की पतली स्लाइस भी कुछ मिनट आंखों के नीचे रखी जा सकती है. त्वचा पर जोर से रगड़ने से बचें क्योंकि आंखों के आसपास की त्वचा काफी नाजुक होती है.
खीरे को इस्तेमाल करना है तो अच्छी तरह धोकर पतली-पतली दो स्लाइस काट लें. इन्हें कुछ देर ठंडा करके बंद आंखों के ऊपर रखें और आराम से बैठें. कुछ मिनट बाद स्लाइस हटा दें. चाहें तो खीरे के रस को कॉटन से आंखों के आसपास लगा सकते हैं, लेकिन इसे आंखों के अंदर जाने से बचाना जरूरी है. अगर त्वचा पर जलन, लालिमा या खुजली होने लगे तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें. संवेदनशील त्वचा वालों को पहले छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर है.
डार्क सर्कल्स कम करने के लिए सिर्फ आलू या खीरे पर निर्भर रहना सही तरीका नहीं है. रोजाना पर्याप्त नींद लेना, पानी पीना, स्क्रीन से बीच-बीच में ब्रेक लेना और धूप में आंखों के आसपास की त्वचा को बचाना भी जरूरी है. अगर काले घेरे लंबे समय से हैं या लगातार बढ़ रहे हैं तो इसके पीछे एलर्जी, आनुवंशिक कारण या त्वचा से जुड़ी दूसरी समस्या भी हो सकती है. ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना ज्यादा बेहतर रहेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 17, 2026, 20:19 IST



