Entertainment

‘तय करो किसका सिर निगलना है…’ पृथ्वीराज की ‘आई, नोबडी’ का टीजर रिलीज, देख उड़ जाएंगे होश

Last Updated:July 07, 2026, 20:02 IST

पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम फिल्म ‘आई, नोबडी’ का रिलीज टीजर जारी. फिल्म 9 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी. इसमें एक्शन, सस्पेंस और दमदार संवाद हैं.'तय करो किसका सिर निगलना है...' पृथ्वीराज की 'आई, नोबडी' का टीजर रिलीजZoom

साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म ‘आई, नोबडी’ का रिलीज टीजर जारी कर दिया गया है. फिल्म का टीजर एक्शन, सस्पेंस और दमदार संवादों से भरपूर है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है. पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का रिलीज टीजर साझा करते हुए लिखा, “जो आने वाला है, उसके लिए कोई तैयार नहीं है. रिलीज टीजर अब आउट हो चुका है. अपने टिकट अभी बुक करें. 9 जुलाई से दुनियाभर के सिनेमाघरों में.”

टीजर की शुरुआत एक वॉयसओवर से होती है, जिसमें राजीवन नाम के किरदार को ‘फूड चेन’ का उदाहरण देकर समाज की वास्तविकता समझाई जाती है. संवाद में कहा जाता है कि टिड्डा घास खाता है, उसे मेंढक खा जाता है, मेंढक को सांप और सांप को चील. लेकिन समाज में जीवित रहने के लिए सिर्फ घास खाना काफी नहीं, बल्कि टिड्डे को मेंढक को भी खाना सीखना होगा. आखिर में कहा जाता है कि यह फैसला आपको करना होगा कि आपको किसका सिर निगलना है.

टीजर में क्या खासइस वॉयसओवर के साथ फिल्म के कई तेज-तर्रार एक्शन दृश्य दिखाए गए हैं. टीजर के अंत में पुलिस पृथ्वीराज के दरवाजे पर पहुंचती है और उनसे पूछती है कि वह उनके फोन कॉल क्यों नहीं उठा रहे थे.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj