National

delhi metro| indraprastha-indralok corridor| दिल्ली मेट्रो: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का काम शुरू, बनेगी लाइफलाइ

होमफोटोDelhi

दिल्ली मेट्रो के सबसे लंबे इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉर‍िडोर पर क्‍या होगा खास?

Last Updated:July 10, 2026, 13:45 IST

दिल्ली मेट्रो ने इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर पर गुरुवार से काम शुरू कर द‍िया है. 12.377 किमी लंबे ड्राइवरलेस कॉरिडोर के बाद मैजेंटा लाइन द‍िल्‍ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन बन जाएगी. इस सबसे लंबे रूट पर ड्राइवरलेस मेट्रो दौड़ेगी. सबसे खास बात है क‍ि इस कॉर‍िडोर में सबसे ज्‍यादा अंडरग्राउंड मेट्रो स्‍टेशन होंगे वहीं लाखों लोगों को बेहतरीन कनेक्टिविटी मि‍लेगी.

दिल्ली मेट्रो से ऑफिस जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है.अब उन्हें एक और रास्ता मिलने जा रहा है. यह मेट्रो की सबसे लंबी लाइन होगी और इस पर ड्राइवरलेस मेट्रो दौड़ेगी. इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर कई मायनों में दिल्ली के लोगों के लिए फायदेमंद होगा. अब इसका काम शुरू कर दिया गया है.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन साइट पर डायाफ्राम वॉल के निर्माण के साथ दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट के इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. इसका फाउंडिंग स्टोन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लगाया.

इस कॉरिडोर में प्रस्तावित सराय रोहिल्ला स्टेशन, मैजेंटा लाइन के इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर पर बनाए जा रहे प्रमुख स्टेशनों में से एक है. यह स्टेशन सेंट्रल दिल्ली के बीचों-बीच स्थित है. सबसे खास है कि इसके पास कई शिक्षण संस्थान, सिनेमा हॉल, करोल बाग मार्केट और देश बंधु गुप्ता रोड जैसे स्थान हैं, जहां लाखों लोगों का रोजाना आना-जाना होता है.

Add as Preferred Source on Google

डीएमआरसी की ओर से बताया गया कि 12.377 किलोमीटर लंबा इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, मैजेंटा लाइन (लाइन-8) पर पूरी तरह से भूमिगत कॉरिडोर के तौर पर विकसित किया जा रहा है. इस कॉरिडोर में 10 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे. इसके पूरा होते ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की मैजेंटा लाइन (लाइन-8) दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर बनने जा रही है,

इसमें सबसे ज्यादा इंटरचेंज स्टेशन और भूमिगत स्टेशन होंगे, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी. यह रूट बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह डीएमआरसी की सात लाइनों के लिए इंटरचेंज सुविधाएं देता है.

इस कॉरिडोर से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर ग्रीन लाइन और रेड लाइन, नबी करीम स्टेशन पर मैजेंटा लाइन, नई दिल्ली स्टेशन पर येलो और ऑरेंज लाइन, दिल्ली गेट स्टेशन पर वॉयलेट लाइन और इंद्रप्रस्थ स्टेशन पर ब्लू लाइन के लिए इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी.

इस कॉरिडोर का काम पूरा होने पर यह सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली सचिवालय, अरुण जेटली स्टेडियम, झंडेवालान मंदिर, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा एरिया जैसे महत्वपूर्ण स्थानों तक कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा.

इस विस्तार से मैजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे लंबा कॉरिडोर भी बन जाएगी, जो बॉटेनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक लगभग 89 किलोमीटर तक फैली होगी और पूरी तरह से ड्राइवरलेस मेट्रो कॉरिडोर के तौर पर चलेगी.

मैजेंटा लाइन के जनकपुरी पश्चिम से आर.के. आश्रम मार्ग वाले प्रायोरिटी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा है. इसमें से जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन (1.8 किमी) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (9.9 किमी) वाले हिस्से पहले ही परिचालित हो चुके हैं, जबकि बाकी हिस्से अलग-अलग चरणों में खुलेंगे. सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर पर भी निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj