क्या कृति सैनन का हो गया ब्रेकअप? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया, जानें वायरल तस्वीर का सच

Last Updated:June 28, 2026, 07:02 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के ब्रेकअप की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है. हाल ही में रेडिट पर कबीर की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर वायरल हुई, जिसे यूजर्स ने कृति की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी से जोड़कर उनके अलग होने के कयास लगाने शुरू कर दिए. हालांकि, अब कबीर बहिया के साथ नई लड़की की वायरल हो रही तस्वीर का सच सामने आ गया है.
ख़बरें फटाफट
कृति सैनन और कबीर बहिया के ब्रेकअप की अफवाहों की खुली पोल.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन पिछले कुछ समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कबूल या खारिज नहीं किया, लेकिन अक्सर दोनों की साथ में छुट्टियां बिताने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं. इतना ही नहीं, कबीर हाल ही में कृति की बहन नूपुर सैनन की शादी में भी शामिल हुए थे, जहां वह परिवार के बेहद करीबी सदस्यों के साथ नजर आए.
मगर अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर कबीर बहिया की एक लड़की के साथ तस्वीर सामने आने के बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया. इस फोटो के वायरल होते ही कयास लगाए जाने लगे कि कृति और कबीर का ब्रेकअप हो चुका है. हालांकि, इन चर्चाओं और दावों में कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही है और यह सिर्फ एक कोरी अफवाह साबित हुई.
कृति सैनन और कबीर बहिया का हुआ ब्रेकअप?
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कबीर की इस वायरल तस्वीर को सीधे कृति सैनन की हालिया फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी से जोड़ दिया, जिससे लोगों को लगने लगा कि दोनों का सचमुच ब्रेकअप हो गया है. हालांकि, कबीर के बेहद करीबी ने इन दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद और बकवास करार दिया है.



