Entertainment

‘आशिकी 2’ के पूरे हुए 13 साल, भावुक हुए डायरेक्टर मोहित सूरी, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

Last Updated:April 26, 2026, 16:10 IST

मोहित सूरी ने ‘आशिकी 2’ के 13 साल पूरे होने पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया. यह साल 2013 की ब्लॉकबस्टर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों से एक बनी थी. इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाया. इस फिल्म से अरिजीत सिंह रातों रात स्टार बन गए थे. मोहित ने फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया कहा और कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं.

मोहित सूरी ने अपने पोस्ट में लिखा, “कुछ फिल्में सिर्फ बनती नहीं हैं… वे आपको बनाती हैं. सेट पर बिताया हर पल… हर खामोशी, हर आंसू, संगीत की हर धुन…ऐसा लगता था जैसे हम उसे सिर्फ़ बना नहीं रहे थे, बल्कि जी रहे थे. साल बीत गए, लेकिन उनकी गूंज आज भी बाकी है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mohitsuri)

मोहित सूरी ने कहा, “शुक्रिया अदा करने के लिए बहुत से लोग हैं. इतने ज्यादा कि मैं शायद कभी उन सबका नाम भी न ले पाऊं. लेकिन वे सभी इस फिल्म के अंदर ही बसते हैं. आज मेरे दिल में बस एक ही एहसास है शुक्रगुजारी का… उस प्यार के लिए जो इस फिल्म को मिला है और जिस तरह यह आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाती जा रही है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mohitsuri)

मोहित सूरी ने आगे कहा, “कुछ प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं. वे बस चलती रहती हैं. दिल के किसी कोने में, बार-बार दोहराई जाती हुई.” इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mohitsuri)

Add as Preferred Source on Google

आदित्य ने राहुल जयकर का किरदार निभाया था, जो एक टैलेंटेड लेकिन परेशान सिंगर होता है और शराब की लत से जूझ रहा होता है. वहीं श्रद्धा कपूर ने आरोही का रोल किया, जो एक उभरती हुई सिंगर होती है. फिल्म में प्यार, त्याग, दर्द और रिश्तों की जटिलता को बहुत ही इमोशनल तरीके से दिखाया गया था, जो दर्शकों के दिलों को छू गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mohitsuri)

फिल्म का म्यूजिक भी इसकी सबसे बड़ी ताकत बना. खासकर अरिजीत सिंह का गाया ‘तुम ही हो’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है. इस गाने और पूरे एल्बम ने उस समय म्यूजिक चार्ट्स पर राज किया था और अरिजीत सिंह को इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में शामिल कर दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mohitsuri)

‘आशिकी 2’ की सफलता ने बॉलीवुड में रोमांटिक म्यूजिकल जॉनर को फिर से जीवित कर दिया और आदित्य व श्रद्धा को बड़े सितारों शामिल कर दिया. यह फिल्म आज भी अपनी इमोशनल स्टोरी और यादगार गानों के लिए जानी जाती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mohitsuri)

वहीं, मोहित सूरी ने हाल ही में ‘सैयारा’ जैसी फिल्म से भी सफलता हासिल की, जिसमें उन्होंने नए चेहरों अहान पांडे और अनीत पड्डा को इंडस्ट्री में लॉन्च किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mohitsuri)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 26, 2026, 16:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj