Rajasthan

शादी के बाद जेब ढीली नहीं करना चाहते? राजस्थान में मिलेंगी सस्ती और रोमांटिक मिनी हनीमून डेस्टिनेशन, देखें

Last Updated:April 18, 2026, 21:35 IST

Mini Honeymoon Rajasthan: शादी के बाद अगर आप कम बजट में एक यादगार मिनी हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो राजस्थान आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है. यहां उदयपुर की झीलें, माउंट आबू की ठंडी वादियां और जयपुर की शाही खूबसूरती कपल्स को खास अनुभव देती हैं. बजट फ्रेंडली होटल, शानदार फूड और रोमांटिक लोकेशन इसे और भी खास बनाते हैं. कम खर्च में रॉयल फील पाने के लिए राजस्थान बेस्ट ऑप्शन है. अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून और रोमांस भरे पल बिताना चाहते हैं, तो ये जगहें जरूर आपकी लिस्ट में होनी चाहिए.

शादी के बाद अपने सफर की शुरुआत करने के लिए जवाई सफारी एक खास वजह देती है। यहां के पत्थरों पर अठखेलियां करते लेपर्ड और उनके नन्हे शावक आपके दिन को बेहद खुशनुमा बना देंगे. जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख रहे हैं, शांत वादियों के बीच इन मासूम शावकों की मस्ती देखकर आपकी पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.

जवाई का सबसे खास पल होता है शाम का नजारा. कल्पना कीजिए… ऊंचे पहाड़ों के पीछे छिपता सूरज, सामने बहती जवाई नदी और हाथों में चाय का प्याला! पहाड़ों पर बिछी राजशाही चटाई पर बैठकर ‘हाई-टी’ का आनंद लेना किसी ख्वाब जैसा लगता है, लेकिन जवाई में यह हकीकत है। यह सुकून भरा पल आपके रिश्ते में नई ताजगी भर देगा.

अब सवाल यह है कि इस ख्वाब को हकीकत में कैसे बदलें? तो आपको बता दें कि यहां सुजान जवाई, आरामगाह रिसॉर्ट और शेर की गुफा की तरह बना प्रवेग केव्स जवाई जैसे शानदार ऑप्शन्स मौजूद हैं. ये रिसॉर्ट्स न सिर्फ आपको बेहतरीन प्राइवेसी देते हैं, बल्कि आपके मिनी हनीमून को शाही अंदाज में तब्दील कर देते हैं.

Add as Preferred Source on Google

“जवाई की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बॉलीवुड के मशहूर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी अपनी शादी की तीसरी एनिवर्सरी मनाने के लिए इसी जगह को चुना. उन्होंने यहां के शांत वातावरण में क्वालिटी टाइम बिताया और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ भी की। यह जगह इतनी जादुई है कि यहां पहुंचने के बाद पार्टनर के प्रति प्यार अपने आप दोगुना बढ़ जाता है.

सिर्फ विक्की-कैटरीना ही नहीं, बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी सुकून और प्राइवेसी की तलाश में इसी जगह को चुनते हैं.तो अगर आप भी अपनी शादी की एनिवर्सरी या मिनी हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं, तो जवाई लेपर्ड सफारी से बेहतर कोई और विकल्प हो ही नहीं सकता. फिलहाल के लिए इतना ही, देखते रहिए हमारी ये खास रिपोर्ट.

First Published :

April 18, 2026, 21:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj