Doomsday Prophecy Fake: Ghana Latest News Hindi- दुनिया का खात्मा करने वाली भविष्यवाणी झूठी निकली, क्रिसमस पर नहीं आई कयामत, घुस्साए लोगों ने काटा बवाल

Last Updated:December 26, 2025, 15:28 IST
घाना में खुद को पैगंबर बताने वाले एबो एनोक ने 25 दिसंबर को विनाशकारी बाढ़ आने की भविष्यवाणी की थी, जो गलत साबित हुई. अब उनका दावा है कि तबाही टल गई है. इस बीच हजारों लोग उनके बनाए आर्क के पास पहुंचे, कुछ फंसे रह गए और उन पर दान के पैसों से लग्जरी कार खरीदने के आरोप लगे हैं.
कयामत की भविष्यवाणी झूठई निकलने पर लोगों ने किया बवाल.
घाना में खुद को पैगंबर बताने वाले एबो एनोक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह वही पुरानी भविष्यवाणी कि दुनिया का अंत होने वाला है. एबो एनोक ने पहले दावा किया था कि 25 दिसंबर को एक भयानक बाढ़ आएगी, जो सब कुछ तबाह कर देगी. उन्होंने कहा था कि लगातार तीन साल तक बारिश होगी और केवल वही लोग बच पाएंगे जो उनके बनाए हुए ‘नूह की नाव जैसे आर्क’ में शरण लेंगे. लेकिन जब क्रिसमस के दिन कुछ भी नहीं हुआ, तो अब एबो एनोक ने अपनी भविष्यवाणी बदल दी है. उनका नया दावा है कि तबाही रद्द नहीं हुई, सिर्फ टल गई है. उनके मुताबिक, ईश्वर ने उन्हें और समय दे दिया है ताकि वह अपना मिशन पूरा कर सकें और ज्यादा लोगों के लिए आर्क बना सकें.
हजारों लोग पहुंच गए
एबो एनोक ने दावा किया कि उन्होंने करीब 10 बड़े लकड़ी के नाव बनाए हैं. उनकी बातों पर भरोसा कर हजारों लोग घाना के एलमीना इलाके में पहुंच गए. कई लोग अपने घर-परिवार तक छोड़कर वहां आ बसे, ताकि बाढ़ आने पर वे सुरक्षित रह सकें. इस अफरा-तफरी के बीच लाइबेरिया से आया एक व्यक्ति अब एलमीना में फंसा हुआ है. वह आर्क में सवार होने की उम्मीद लेकर आया था, लेकिन अब न बाढ़ आई और न कोई समाधान मिला.
भविष्यवाणी कैसे फेल हुई
अगस्त में यूट्यूब पर डाले गए एक वीडियो में एबो एनोक ने कहा था कि उन्हें भगवान का संदेश मिला है. उन्होंने दावा किया था कि 25 दिसंबर से बिना रुके बारिश शुरू होगी. उन्होंने इसे ‘ईश्वरीय दर्शन’ बताया और लोगों से आर्क के पास आने को कहा. जब कुछ नहीं हुआ, तो अब उन्होंने नया वीडियो जारी कर कहा कि उनकी प्रार्थनाओं के कारण भगवान ने समय बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि अब और आर्क बनाए जाएंगे ताकि ‘सब बच सकें’. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह टिकट नहीं बेच रहे और किसी से पैसे नहीं ले रहे.
View this post on Instagram



