Entertainment

Drishyam 3 Day 1: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन उड़ाया गर्दा, 100 करोड़ी क्लब से इंचभर दूर, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

Last Updated:October 03, 2026, 06:06 IST


Drishyam 3 Box Office collection day 1: अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. पहले दिन की कमाई के साथ ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई. भारत में शानदार कलेक्शन के बाद अब इसकी नजर 100 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े पर है. एडवांस बुकिंग और सुबह के शोज में मिले रिस्पॉन्स ने फिल्म को जबरदस्त शुरुआत दिलाई है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अजय देवगन का जादू देखने को मिला है. उनकी मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में ऐसी दस्तक दी कि कमाई के आंकड़े चर्चा का विषय बन गए. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त क्रेज था, जिसका असर एडवांस बुकिंग से लेकर सुबह के शोज तक देखने को मिला. पहले दिन फिल्म ने न सिर्फ शानदार कमाई की, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. खास बात यह है कि फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन से महज इंचभर दूर है.

भारत में दमदार शुरुआत और विदेशों से मिले कलेक्शन ने इसकी रफ्तार को और बढ़ा दिया है. वहीं, 2026 की हिंदी फिल्मों की ओपनिंग लिस्ट में भी इसने अपनी जगह बना ली है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या दूसरे दिन फिल्म अपनी कमाई की रफ्तार बरकरार रखते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी.

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने पहले दिन भारत में शानदार शुरुआत की है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. पहले दिन की कमाई के साथ ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर लिया है.

Add as Preferred Source on Google

फिल्म के लिए यह शुरुआत इसलिए भी अहम है, क्योंकि 2026 में रिलीज हुई हिंदी फिल्मों के बीच इसने दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. पहले दिन मिले दर्शकों के रिस्पॉन्स ने फिल्म को शुरुआती बॉक्स ऑफिस मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है. सैकनिल्क के मुताबिक,  भारत में 66.75 करोड़ रुपये नेट और विदेशों में 15 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई के साथ फिल्म ने अपने पहले ही दिन बड़ा आंकड़ा छू लिया है. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 95.10 करोड़ रुपये हो गई है. इस धमाकेदार शुरुआत के साथ ही ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ ने साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग फिल्म बनने का खिताब अपने नाम कर लिया है. 

फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी का अंदाजा सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी से लगाया जा सकता है. देशभर में फिल्म के 13,749 से ज्यादा शोज में दिखाई जा रही है. रिलीज के दिन सुबह के शो से ही सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत देखने को मिली, जहां पूरे देश में औसतन 50% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों के सिनेमाघरों में भी दर्शकों की उपस्थिति बेहद मजबूत रही, कई जगहों पर हाउसफुल के बोर्ड लगे दिखाई दिए.

फिल्म की इस ऐतिहासिक ओपनिंग की नींव इसकी रिलीज से पहले ही रखी जा चुकी थी. फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखा गया था, जिसने पहले ही दिन सिनेमाघरों में भारी भीड़ जुटाने में मदद की. वहीं, मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ और सस्पेंस से भरे प्लॉट ने फिल्म को इस मुकाम तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. 

‘दृश्यम 3’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रूप में नजर आ रहे हैं. उनके साथ तब्बू, रजत कपूर, ईशिता दत्ता और श्रेया सरन भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं. वहीं, इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री हुई है. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 03, 2026, 06:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj