बिजली गुल होने की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, दफ्तर में शराब पीते मिले कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल

Last Updated:August 15, 2026, 10:11 IST
Deeg Viral Video: डीग जिले के जुरहरा बिजली कार्यालय में कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है. पाई फीडर की बिजली सप्लाई ठप होने और फोन न उठाने से नाराज ग्रामीण जब दफ्तर पहुंचे तो कर्मचारी शराब पीते मिले. ग्रामीणों को देखकर कर्मचारी मौके से भाग गए. ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी रोजाना जानबूझकर बिजली काटकर शराब पार्टी करते हैं. जनता गर्मी से बेहाल है और कर्मचारी अपनी मौज में मस्त हैं. ग्रामीणों ने लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ख़बरें फटाफट
Deeg Viral Video: बिजली की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, जुरहरा ऑफिस में शराब पार्टी करते मिले कर्मचारी
Deeg Viral Video: राजस्थान के डीग जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जुरहरा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का शराब पार्टी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पूरी घटना तब सामने आई जब पाई फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में कई घंटों से बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद थी. भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से परेशान ग्रामीण जब जानकारी लेने बिजली घर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए. दफ्तर के अंदर कर्मचारी जनता की शिकायतें सुनने के बजाय आराम से शराब पार्टी कर रहे थे.
इलाके में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो चुका है. ग्रामीणों के अनुसार पाई फीडर की बिजली अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के काट दी गई थी. जब ग्रामीणों ने पावर हाउस के सरकारी नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, तो कर्मचारियों ने एक भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा. बार-बार फोन करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो तंग आकर ग्रामीण खुद हकीकत जानने बिजली कार्यालय पहुंच गए. ग्रामीणों को उम्मीद थी कि कर्मचारी फॉल्ट सुधारने में लगे होंगे, लेकिन वहां कर्मचारी जाम छलका रहे थे.
डीग जिले के जुरहरा बिजली कार्यालय में कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है. पाई फीडर की बिजली सप्लाई ठप होने और फोन न उठाने से नाराज ग्रामीण जब दफ्तर पहुंचे तो कर्मचारी शराब पीते मिले. ग्रामीणों को देखकर कर्मचारी मौके से भाग गए. pic.twitter.com/ObME5gYRvO



