सेफ्टी पिन, जूते-चप्पल सब उतरवाए, तब मिली एंट्री! 35 केंद्रों पर वनपाल भर्ती परीक्षा में दिखी हाई सिक्योरिटी

Last Updated:June 28, 2026, 17:02 IST
RSMSSB Forest Guard Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को सवाई माधोपुर जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा के लिए जिले में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 22 निजी और 13 सरकारी केंद्र शामिल थे. कुल 10,105 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,788 ने परीक्षा दी, जबकि 2,317 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार परीक्षा में 77.07 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई. परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुई. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 9 से 10 बजे तक कड़ी जांच के बाद दिया गया. अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग, मेटल डिटेक्टर जांच, सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी की गई. प्रशासन ने छह फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए थे.
ख़बरें फटाफट
वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आज सवाई माधोपुर में हुई
सवाई माधोपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गई है. परीक्षा को पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर नजर आए. जिले के सभी केंद्रों पर सुबह से ही अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम देखने को मिले. वनपाल भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सवाई माधोपुर जिले में कुल 35 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे. परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सरकारी और निजी दोनों ही शिक्षण संस्थाओं का चयन किया गया.
परीक्षा के लिए 22 निजी और 13 सरकारी केंद्र बनाए गए थे. कुल 10,105 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,788 ने परीक्षा दी, जबकि 2,317 अनुपस्थित रहे. जिले में कुल 77.07 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग, मेटल डिटेक्टर जांच, सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी के साथ सघन जांच की गई. सुरक्षा नियमों के तहत सेफ्टी पिन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जूते-चप्पल बाहर उतरवाकर ही प्रवेश दिया गया. प्रशासन ने छह फ्लाइंग स्क्वॉड और व्यापक पुलिस बंदोबस्त के साथ परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया.
हाई चेकिंग के बाद मिली एंट्रीइस भर्ती परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों को सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया. इस एक घंटे के दौरान थर्मल स्कैनिंग और सघन चेकिंग की गई.नकल और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग (हाथों से जांच), मेटल डिटेक्टर टेस्ट और वीडियोग्राफी जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया. साथ ही, सभी परीक्षा कक्ष सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में रहे.
गहने, सेफ्टी पिन और जूते-चप्पल बाहर उतरवाएपरीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड के कड़े नियमों का पालन ग्राउंड जीरो पर साफ दिखाई दिया. केंद्रों में प्रवेश से पहले महिला अभ्यर्थियों के सोने-चांदी के जेवरात, यहां तक कि कपड़ों में लगी सेफ्टी पिन तक बाहर ही उतरवा ली गई. इसके अलावा, परीक्षार्थियों के जूते-चप्पल भी एग्जाम हॉल के बाहर खुलवाए गए और उन्हें नंगे पैर ही परीक्षा देने की अनुमति मिली. परीक्षा परिसर में मोबाइल, स्मार्टवॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा.
प्रशासन रहा अलर्टसवाई माधोपुर प्रशासन ने किसी भी नकल की शिकायत से निपटने के लिए 6 स्पेशल फ्लाइंग स्क्वॉड (उड़नदस्ते) तैनात किए थे, जो लगातार केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रहे. प्रभावी पुलिस बंदोबस्त और प्रशासनिक सतर्कता के चलते जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली और परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुई.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sawai Madhopur,Rajasthan



