अजमेर दरगाह बाजार की उलझी गलियां, गूगल मैप भी हार मानता

Last Updated:July 01, 2026, 20:15 IST
Ajmer Famous Dargaah : अजमेर का दरगाह बाजार का क्षेत्र अपनी बेहद संकरी और पुरानी गलियों के कारण खास पहचान रखता है. यहां की गलियां इतनी पतली हैं कि दो मोटरसाइकिल आमने-सामने आ जाएं तो निकलना मुश्किल हो जाता है. यहां मोबाइल नेटवर्क भी कई जगह काम नहीं करता और गूगल मैप भी रास्ता बताने में फेल हो जाता है.
ख़बरें फटाफट
अजमेर. आज के आधुनिक दौर में शहर हो या गांव, लोग किसी भी अनजान जगह तक पहुंचने के लिए सबसे पहले गूगल मैप का सहारा लेते हैं, क्योंकि यह तकनीक सफर को काफी आसान बना देती है. लेकिन अजमेर शहर का एक इलाका ऐसा भी है, जहां गूगल मैप कई बार जवाब दे देता है. हम बात कर रहे हैं दरगाह बाजार और उसके आसपास की पुरानी गलियों की.
यहां की गलियां इतनी उलझी हुई हैं कि पहली बार आने वाले लोगों को सही रास्ता ढूंढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई गलियां इतनी संकरी हैं कि यदि दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने आ जाएं, तो एक को रुककर दूसरे के निकलने का इंतजार करना पड़ता है. वहीं अधिकांश गलियों में कार या अन्य बड़े वाहनों का प्रवेश लगभग असंभव है.
एक-दूसरे से जुड़ी हैं पुरानी गलियांधान मंडी, घी मंडी, मुंदड़ी मोहल्ला और आसपास के कई पुराने इलाकों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है. इन मोहल्लों की गलियां एक-दूसरे से इस तरह जुड़ी हुई हैं कि नया व्यक्ति आसानी से भ्रमित हो सकता है. कई बार गूगल मैप जिस रास्ते की जानकारी देता है, वहां वाहन लेकर पहुंचना संभव नहीं होता. कई जगह रास्ता इतना संकरा होता है कि लोगों को वापस लौटना पड़ जाता है.
स्थानीय लोगों से पूछना पड़ता है रास्तास्थानीय निवासियों के अनुसार इन गलियों में कई स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क भी कमजोर हो जाता है. ऐसे में इंटरनेट कई बार ठीक से काम नहीं करता. यही वजह है कि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अक्सर स्थानीय दुकानदारों या आसपास रहने वाले लोगों से रास्ता पूछकर अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. दरगाह बाजार की यही अनोखी बनावट इसे अजमेर की खास पहचान देती है. संकरी गलियां, पुरानी इमारतें, पारंपरिक बाजार और ऐतिहासिक माहौल इस क्षेत्र को अलग पहचान दिलाते हैं. आधुनिक तकनीक के इस दौर में भी यह इलाका इस बात का उदाहरण है कि कई बार स्थानीय जानकारी और अनुभव किसी भी डिजिटल मैप से कहीं ज्यादा उपयोगी साबित होते हैं.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Ajmer,Rajasthan



