Entertainment

मशहूर संगीतकार रवि डे का दर्दनाक अंत, 5 दिनों तक घर में सड़ता रहा शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना

Last Updated:August 18, 2026, 20:59 IST

मशहूर संगीतकार रवि डे का शव किराए के मकान में पांच दिन तक सड़ता रहा. पड़ोसियों ने तेज बदबू की शिकायत की, तब पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. रवि डे दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में किराये के घर पर अकेले रहते थे. बेटों ने पिता के साथ पुराना रिश्ता न होने की वजह से शव लेने से इनकार कर दिया. पुलिस इसे सामान्य मौत मान रही है, मगर इसकी सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी.

ख़बरें फटाफट

मशहूर संगीतकार रवि डे का दर्दनाक अंत, 5 दिनों तक घर में सड़ता रहा शवZoomपुलिस के समझाने के बाद रवि डे के बेटे शव लेने को राजी हुए.

नई दिल्ली: दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी एक्सटेंशन इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. मशहूर संगीतकार रवि डे का शव उनके किराए के मकान में करीब पांच दिनों तक पड़ा रहा. जब घर से तेज बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और शव को बाहर निकाला.

रवि डे गोविंदपुरी एक्सटेंशन स्थित एक किराए के मकान में अकेले रहते थे. उनकी मौत के बाद कई दिनों तक किसी परिजन ने उनकी सुध नहीं ली. शव लंबे समय तक घर के अंदर पड़े रहने की वजह से सड़ने लगा था. बताया जा रहा है कि 14 अगस्त को मकान से बदबू आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई. अंदर रवि डे का शव पड़ा मिला, जो काफी हद तक सड़ चुका था और उसमें कीड़े भी लगने लगे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के बाद 16 अगस्त को शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

शव लेने के लिए नहीं पहुंचे बेटेमीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में रवि डे के बेटों ने पुलिस को बताया कि उनका अपने पिता से कोई संबंध नहीं है और वे शव लेने के लिए भी नहीं पहुंचे. हालांकि, पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन आगे आए. पोस्टमार्टम होने के बाद शव उनके बेटों को सौंप दिया गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में इसे सामान्य मौत का मामला माना जा रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. सोनीपत से भी ऐसा ही एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया था. जहां आश्रम में रह रहे बुजुर्ग की मौत के बाद भी उनकी तीन बेटियों में से कोई भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ था. अंतिम संस्कार को वीडियो कॉल पर देखने वाली एक बेटी का एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 18, 2026, 20:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj