Rajasthan

Farming Tips: सब्जियों की नई पौध लगाने का सही समय, किसान इन बातों का रखें ध्यान, होगी अच्छी पैदावार

होमताजा खबरकृषि

सब्जियों की नई पौध लगाने का सही समय, किसान बस इन बातों का रखें ध्यान

Last Updated:October 30, 2026, 08:15 IST

Bharatpur Vegetable Farming: भरतपुर में सब्जियों की नई पौध लगाने का सीजन शुरू हो गया है. किसान खेतों की जुताई और मिट्टी तैयार करने के साथ मिर्च, बैंगन, टमाटर और गोभी की पौध की रोपाई में जुट गए हैं. मौसम में बदलाव के साथ ही हाईवे और प्रमुख सड़कों के किनारे सब्जियों की पौध बेचने वालों की दुकानें भी सजने लगी हैं. इन दुकानों पर किसान अपनी जरूरत और खेत की स्थिति के अनुसार पौध खरीद रहे हैं. किसानों का कहना है कि सब्जियों की अच्छी पैदावार के लिए सही समय पर रोपाई और स्वस्थ पौध का चयन बेहद जरूरी है. इसके अलावा खेत में पर्याप्त नमी, संतुलित खाद और समय पर सिंचाई का भी ध्यान रखना चाहिए. किसान स्थानीय जलवायु और बाजार की मांग के अनुसार सब्जियों की किस्मों का चयन कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि मौसम अनुकूल रहने और फसल की उचित देखभाल करने से बेहतर उत्पादन और अच्छी आमदनी मिल सकेगी.Amazon Prime DayTop Deals Inside

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर में सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए नई पौध लगाने का सीजन शुरू हो गया है. खेतों में किसान सब्जियों की पौध की रोपाई की तैयारी में जुटे हुए हैं. वहीं हाईवे किनारे भी पौधों की दुकानें सजने लगी है. इन दुकानों पर किसान अपनी जरूरत के अनुसार सब्जियों की पौध खरीद रहे हैं. इस सीजन में मिर्च, बैंगन, टमाटर और गोभी की पौध की मांग प्रमुखता से देखी जा रही है.

मौसम में बदलाव के साथ ही किसान अगली फसल की तैयारी शुरू कर देते हैं. सब्जियों की अच्छी पैदावार लेने के लिए पौध की गुणवत्ता और रोपाई का सही समय काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए किसान खेतों को तैयार करने और नई पौध लगाने में जुट गए हैं. कई किसान पहले से तैयार खेतों में पौध की रोपाई कर रहे हैं जबकि कुछ किसान खेतों की जुताई और मिट्टी तैयार करने में लगे हुए हैं.

सड़क किनारे सजने लगी है पौध की दुकानें

भरतपुर के हाईवे और प्रमुख सड़कों के किनारे पौध विक्रेताओं ने भी अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं. यहां अलग-अलग किस्मों की सब्जियों की पौध उपलब्ध हो रही है. किसान अपनी जमीन, सिंचाई की सुविधा और बाजार में सब्जियों की मांग को ध्यान में रखकर पौध का चयन कर रहे हैं. मिर्च, बैंगन और टमाटर के साथ गोभी की पौध भी किसानों की पसंद बनी हुई है. किसानों को उम्मीद है कि समय पर रोपाई करने और फसल की उचित देखभाल से अच्छी पैदावार हासिल की जा सकती है. हालांकि बेहतर उत्पादन के लिए केवल पौध लगाना ही पर्याप्त नहीं है.

अच्छी पैदावार के लिए खेतों में नमी बनाए रखना जरूरी

खेत में नमी बनाए रखना संतुलित खाद का इस्तेमाल करना और फसल को कीटों व बीमारियों से बचाना भी जरूरी है. किसानों को अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल किस्मों का चयन करना चाहिए. साथ ही पौध खरीदते समय उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए. स्वस्थ पौध का चयन, उचित दूरी पर रोपाई और समय पर सिंचाई करने से फसल की बढ़वार बेहतर हो सकती है. भरतपुर में सब्जियों की पौध लगाने का सीजन शुरू होने के साथ ही खेतों और हाईवे किनारे रौनक बढ़ने लगी है. अब किसानों को अच्छी पैदावार और बेहतर बाजार भाव मिलने की उम्मीद है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

October 30, 2026, 08:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj