Father’s Day: बॉलीवुड के नए फिट डैड्स, किसी ने बदली बच्चों के लिए प्रायोरिटी, तो किसी ने बदला अपना एटीट्यूड

Last Updated:June 21, 2026, 12:05 IST
बॉलीवुड के वे सितारे जो हमेशा अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों, ऑन-स्क्रीन रोमांस और शानदार स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहे हैं. अब पिता की भूमिका में भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. पिता बनने के बाद इन स्टार के जिंदगी में नया मोड़ आया है. व्यवहार और पर्सनैलिटी और निखर गई है. यहां आपको बॉलीवुड के नए-नवेले पिता यंग एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं.
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई यंग एक्टर्स हैं, जो इन दिनों फादरहुड को एन्जॉय कर रहे हैं. अपनी बेटी या बेटे के साथ क्वैलिटी टाइम बिताते हैं. उनपर प्यार लुटाने की बात कर रहे हैं. फादर्स डे के मौके पर हम आपको ऐसे ही यंग एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
अपने परिवार के बेहद करीब रहने वाले विक्की कौशल ने भी पिता की भूमिका को पूरे दिल से अपनाया है. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में बेटे विहान कौशल को जन्म दिया. पिता बनने के बाद विक्की का संवेदनशील और स्नेही पक्ष और भी निखरकर सामने आया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
अपनी शानदार अदाकारी और सहज व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले अली फजल ने 2024 में पिता बने. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बेटी को जन्म दिया. हालांकि इस कपल ने अपनी बेटी को मीडिया की नज़रों से दूर रखा है, लेकिन अली कई बार कह चुके हैं कि पिता बनने के बाद उनकी सोच और ज़िंदगी को देखने का नज़रिया काफी बदल गया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add as Preferred Source on Google
वरुण धवन साल 2024 में बॉलीवुड के डैड क्लब में शामिल हुए. उनकी पत्नी नताशा दलाल ने बेटी लारा धवन को जन्म दिया. वरुण ने कई मौकों पर बताया है कि पिता बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और उनकी जिंदगी को एक नया उद्देश्य मिला है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले साल पिता बने. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. कपल ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा. इसका मतलब भगवान की राजकुमारी है. सिद्धार्थ फादरहुड को एन्जॉय कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी पिता बनकर अपने फैंस को खुशखबरी दी. उनकी पत्नी लिन लैशराम ने मार्च 2026 में बेटी न्योमिका हुड्डा का जन्म दिया. कपल ने बताया कि इस नाम का अर्थ है- दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश की तरह असीमित होना है. न्योमिका के आने के बाद रणदीप के पर्सनैलिटी का एक बेहद नरम और भावुक पक्ष सामने आया है, जिसने उन्हें बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा नए डैड्स में शामिल कर दिया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
रणवीर सिंह भी साल 2024 पिता बने. दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ पादुकोण सिंह को जन्म दिया. पिता बनने के बाद रणवीर कई बार इस खुशी और आभार के बारे में बात कर चुके हैं. बेटी के आने के बाद उनकी जिदगी पूरी तरह बदल दिया है. उनके फैंस को भी उनका यह नया और भावुक रूप बेहद पसंद आ रहा है. दीपिका दूसरी बार भी प्रेग्नेंट हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



