Entertainment

फिल्म स्टार ने ठुकरा दिया प्यार, ताउम्र कुंवारी रही हीरोइन, सुलक्षणा पंडित की दर्दभरी लव स्टोरी

Last Updated:July 12, 2026, 04:01 IST

सुलक्षणा पंडित हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और कुशल प्लेबैक सिंगर थीं. उन्होंने 70 और 80 के दशक में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया. उन्होंने महज 9 साल की उम्र में सिंगिंग करियर शुरू किया और ‘संकल्प’ फिल्म से फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता. हालांकि, एक्ट्रेस की निजी जिंदगी दुखद रही. फिल्म ‘उलझन’ के दौरान उन्हें एक्टर संजीव कुमार से प्यार हुआ, लेकिन शादी का ऑफर ठुकराए जाने से उनका दिल टूट गया. उन्हें बाद में मां के निधन ने गहरा सदमा दिया. आखिरकार, 6 नवंबर 2025 को संजीव कुमार की पुण्यतिथि के ही दिन दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.

ख़बरें फटाफट

फिल्म स्टार ने ठुकरा दिया प्यार, ताउम्र कुंवारी रही हीरोइन, दर्दभरी लव स्टोरीZoomएक्ट्रेस का उसी दिन निधन हुआ, जिस दिन संजीव कुमार ने दुनिया को अलविदा कहा था.

नई दिल्ली: सिनेमा की दुनिया में कई हीरोइनें आईं, जिन्होंने अपनी कला के दम पर सिनेमा में अलग मुकाम पाया. इन्हीं में से एक थीं- सुलक्षणा पंडित.उन्होंने न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपनी सुरीली आवाज से भी लाखों दिलों पर राज किया. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 12 जुलाई 1954 को जन्मी सुलक्षणा पंडित एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती थीं जहां नस-नस में संगीत बसा था. उनके पिता और चाचा क्लासिकल सिंगर थे, वहीं 90 के दशक में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में सुपरहिट गाने देने वाली जतिन-ललित की जोड़ी उनके सगे भाई हैं. सुलक्षणा पंडित ने 70-80 के दशक में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, जितेंद्र और विनोद खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया.

घर में संगीतमय माहौल होने की वजह से सुलक्षणा बचपन से ही बहुत अच्छा गाती थीं. उन्होंने महज नौ साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. साल 1967 में आई फिल्म ‘तकदीर’ में लता मंगेशकर के साथ ‘सात समुंदर पार से’ प्लेबैक सिंगिंग में कदम रखा. उन्होंने अपने पूरे करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी, जिसमें ‘मौसम मौसम लवली मौसम’ और ‘जब आती होगी याद मेरी’ जैसे यादगार नगमे शामिल हैं. साल 1975 में आई फिल्म ‘संकल्प’ के गाने के लिए तो उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. उन्होंने इसी साल संजीव कुमार के साथ फिल्म ‘उलझन’ से एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा, जिसके बाद उन्होंने ‘हेराफेरी’, ‘अपनापन’ और ‘वक्त की दीवार’ जैसी कई हिट फिल्मों में लीड रोल प्ले किए.

सदमे ने सुलक्षणा पंडित को अंदर से तोड़ दियासिनेमा की इस चमकदार दुनिया के पीछे सुलक्षणा की निजी जिंदगी दुखों से भरी रही. उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘उलझन’ की शूटिंग के दौरान को-स्टार संजीव कुमार से प्यार हो गया था. सुलक्षणा ने अपने दिल की बात बताते हुए संजीव कुमार के सामने शादी का प्रपोजल भी रखा, लेकिन संजीव कुमार ने इसे ठुकरा दिया. इससे सुलक्षणा का दिल बुरी तरह टूट गया. किस्मत का खेल देखिए कि 6 नवंबर 1985 को सिर्फ 47 साल की उम्र में संजीव कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया. इस बड़े झटके के तुरंत बाद सुलक्षणा की मां भी दुनिया से चल बसीं. जिंदगी में एक के बाद एक लगे दो बड़े सदमों ने सुलक्षणा को अंदर से तोड़ दिया. वे डिप्रेशन में चली गईं. उन्होंने कभी शादी न करने का फैसला किया. उन्होंने हमेशा के लिए फिल्मी दुनिया से भी दूरी बना ली.

एक ही तारीख को सुलक्षणा-संजीव का हुआ निधनअधूरी मोहब्बत की दास्तान का अंत भी अजीब रहा. जिस तारीख यानी 6 नवंबर को उनके प्यार संजीव कुमार ने दम तोड़ा था, ठीक उसी तारीख को उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर 2025 को 71 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं और उनकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा गुमनामी और तन्हाई में बीता.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj