Tech

4 जुलाई से शुरू होगी Flipkart GOAT सेल! iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर मिलेगी जबरदस्त छूट

अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार आपके लिए बड़ी बचत करा सकता है. फ्लिपकार्ट GOAT सेल 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है. सेल शुरू होने से पहले ही Flipkart ने अपनी ऐप पर कई आईफोन मॉडल्स की संभावित कीमतों का खुलासा कर दिया है. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 सीरीज की हो रही है, वहीं iPhone 16 और iPhone 15 पर भी आकर्षक ऑफर मिलने वाले हैं.

फ्लिपकार्ट के टीजर के मुताबिक, आईफोन 17 की शुरुआती कीमत करीब 70,990 रुपये हो सकती है. वहीं आईफोन 17 प्रो लगभग 1,12,900 रुपये और आईफोन 17 प्रो मैक्स करीब 1,27,900 रुपये में उपलब्ध हो सकता है.

इसके अलावा आईफोन 17 एयर की संभावित कीमत 95,900 रुपये और आईफोन 17e की कीमत करीब 60,900 रुपये बताई गई है. फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत आईफोन 17 पर 1,000 रुपये तक की अडिशनल छूट भी दे सकता है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी.

कीमत बढ़ने से पहले खरीदने का मौकाइन ऑफर्स की खास बात ये है कि हाल ही में ऐपल ने कई MacBook, iPad और Mac मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में iPhone 17 सीरीज की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है. ऐसे में GOAT सेल 2026 आईफोन खरीदने का अच्छा मौका साबित हो सकता है.

iPhone 16 और iPhone 15 भी होंगे सस्तेनई सीरीज के अलावा पुराने मॉडल्स पर भी अच्छी डील मिलने वाली है. फ्लिपकार्ट के मुताबिक आईफोन 16 करीब 59,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं आईफोन 16 प्लस की कीमत लगभग 73,900 रुपये होगी.

अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो आईफोन 16e करीब 55,900 रुपये और आईफोन 15 लगभग 49,900 रुपये में उपलब्ध हो सकता है.

बैंक ऑफर और EMI का भी मिलेगा फायदाफ्लिपकार्ट GOAT सेल के दौरान बैंक कार्ड डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे. इससे खरीदारों को और ज्यादा बचत करने का मौका मिलेगा. अगर आप लंबे समय से आईफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो ये सेल आपके लिए सबसे अच्छे मौकों में से एक साबित हो सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj