Rajasthan

भीलवाड़ा में ₹100 का ‘घर वाला स्विमिंग पूल’ हिट! बच्चे बोले- अब घर पर ही मिलेगा वाटर पार्क वाला मजा

Last Updated:May 12, 2026, 18:27 IST

भीलवाड़ा में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत देने के लिए सस्ते मिनी स्विमिंग पूल इन दिनों आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. खड़ेश्वर महाराज मंदिर के पास लगने वाली अस्थाई दुकानों पर 100 रुपये से शुरू होने वाले ये पूल मध्यम वर्गीय परिवारों की पहली पसंद बन गए हैं. घर बैठे बच्चों को वाटर पार्क जैसा मजा देने वाले इन पूलों की मांग लगातार बढ़ रही है.

भीलवाड़ा में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है और ऐसा महसूस हो रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो. तापमान लगातार 38 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे आमजन का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग दिन के समय घरों में रहने को मजबूर हैं. ऐसे में हर कोई गर्मी से बचने के लिए नए-नए उपाय अपनाता नजर आ रहा है, ताकि खुद को और अपने परिवार को इस तपती गर्मी से सुरक्षित रखा जा सके.

भीलवाड़ा –  गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर व्यक्ति के मन में यह ख्याल जरूर आता है कि वह अपने परिवार और बच्चों के साथ कहीं ठंडी जगह पर जाए, खासकर वाटर पार्क या स्विमिंग पूल में समय बिताए. लेकिन अक्सर यह योजना सिर्फ सोच तक ही सीमित रह जाती है, क्योंकि समय की कमी , ज्यादा खर्च या दूर जाने की परेशानी लोगों को रोक देती है. ऐसे में लोग घर के आसपास ही ऐसे सस्ता रास्ता तलाशते हैं, जहां कम खर्च में परिवार के साथ गर्मी से राहत मिल सके और बच्चों को भी मनोरंजन का मौका मिल जाए, जिससे उनका समय भी अच्छे से बीत सके.

मिनी स्विमिंग पूल के अलावा इन आस्थाई दुकानों पर बच्चों के लिए एयर डॉल्फिन टॉय , मिनी हाउस मच्छरदानी और अन्य कई घर के लिए उपयोगी सामान मिलते हैं. यहां की खासबात ये हैं कि इन सभी चीजों की कीमत बाजार की कीमत से बहुत कम हैं। ताकि मध्यम वर्ग के लोग ज्यादा से ज्यादा खरीद सकें.

Add as Preferred Source on Google

गर्मी से राहत पाने के लिए जहां शहर के कई युवा वाटर पार्क और बड़े स्विमिंग पूल का रुख कर रहे हैं, वहीं छोटे बच्चों और उनके परिवारों के लिए एक सस्ता और आसान ऑप्शन भी सामने आया है. भीलवाड़ा शहर के खड़ेश्वर महाराज मंदिर के पास लगने वाली अस्थाई दुकानों पर मिलने वाले मिनी स्विमिंग पूल इन दिनों लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. ये छोटे-छोटे पूल घर पर ही पानी भरकर इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिससे बच्चों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और वे सुरक्षित तरीके से पानी का आनंद ले सकते हैं. जिससे घर ही पुल का मोमेंट मिल जाए.

भीलवाड़ा में ये अस्थाई दुकानें पिछले 6 से 7 वर्षों से लगातार गर्मी के मौसम में लगाई जा रही हैं. उत्तर प्रदेश से आने वाले  व्यापारी हर साल यहां तीन महीने के लिए अपना कारोबार करने पहुंचते हैं. वे खास तौर पर गर्मी को ध्यान में रखते हुए ऐसे उत्पाद लाते हैं, जिनकी इस मौसम में सबसे ज्यादा मांग होती है. स्थानीय लोगों के बीच इन दुकानों की पहचान बन चुकी है और हर साल लोग इनका इंतजार भी करते हैं.

इन अस्थाई दुकानों की खास बात यह है कि यहां मिलने वाले मिनी स्विमिंग पूल बड़े शोरूम की तुलना में काफी सस्ते होते हैं. यही वजह है कि मध्यम वर्गीय और सामान्य परिवार भी आसानी से इन्हें खरीद पा रहे हैं. इन दुकानों पर अलग-अलग साइज और डिजाइन के पूल उपलब्ध हैं, जो एक साल के छोटे बच्चे से लेकर युवाओं तक के लिए उपयोगी हैं. कीमत की बात करें तो ये करीब 100 रुपये से शुरू होकर 6 हजार रुपये तक मिल जाते हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इन्हें खरीद सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी व्यापारी मोहम्मद कासिम खान बताते हैं कि वे पिछले कई वर्षों से भीलवाड़ा आकर मिनी स्विमिंग पूल और अन्य सामान बेच रहे हैं. उनके अनुसार यहां के लोगों को यह उत्पाद काफी पसंद आता है, जिससे उनका व्यापार भी अच्छा चलता है. इस बार वे 6 फीट से लेकर 10 फीट तक के बड़े आकार के पूल भी लेकर आए हैं, जिनमें बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोग भी आराम से बैठकर ठंडक का आनंद ले सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj