Rajasthan

गोल्ड-सिल्वर प्राइस राजस्थान: तीन दिन की तेजी के बाद गिरावट, राजस्थान में चांदी 2 हजार गिरी, जानें सोने का ताजा रेट

Last Updated:December 05, 2025, 06:09 IST

राजस्थान गोल्ड-सिल्वर प्राइस: राजस्थान में तीन दिन की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई. चांदी ₹2000 प्रति किलो और सोना ₹1000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण है. जयपुर, जोधपुर, अजमेर और उदयपुर सहित प्रमुख शहरों में आज अलग-अलग भाव देखने को मिले. शादी सीजन होने से खरीदारी में रौनक है, जबकि कई ग्राहक संभावित गिरावट का इंतजार कर रहे हैं.3 दिन की तेजी के बाद गिरावट, राजस्थान में चांदी 2 हजार गिरी, जानें सोने का रेटGold silver price 

राजस्थान गोल्ड-सिल्वर प्राइस: राजस्थान में सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था. तीन दिन तक लगातार बढ़ोतरी के बाद अब शुक्रवार को दोनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई. सर्राफा बाजार के जानकार इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में आ रहे बदलावों का असर बता रहे हैं. शुक्रवार को जारी राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के भावों के अनुसार चांदी की कीमतों में ₹2000 की गिरावट दर्ज हुई है. शुद्ध चांदी का भाव 174600 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि 18 कैरेट चांदी की कीमत 173500 रुपये रही.

इसी तरह सोने के दामों में भी ₹1000 की कमी आई है. 24 कैरेट सोना 129000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि 23 कैरेट जेवराती सोने का भाव 123840 रुपये और 22 कैरेट सोना 118600 रुपये दर्ज किया गया. अगर गुरुवार के भावों से तुलना करें, तो गुरुवार को शुद्ध चांदी 174750 रुपये और 24 कैरेट सोना 130000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था यानी शुक्रवार को दोनों की  कीमत में गिरावट देखने को मिली है.

राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव

राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी आज अलग-अलग भाव देखने को मिले. जयपुर में शुद्ध चांदी 174900 रुपये और 24 कैरेट सोना 129600 रुपये रहा. जोधपुर में चांदी का भाव 174600 रुपये और सोने का भाव 129400 रुपये दर्ज किया गया. वहीं अजमेर में शुद्ध चांदी की कीमत 174500 रुपये और सोने का भाव 129000 रुपये रहा. उदयपुर में शुद्ध चांदी 174800 रुपये और सोना 129200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. कीमतों के इस उतार-चढ़ाव से आम ग्राहकों के साथ-साथ ज्वैलर्स भी बाज़ार के मूड को समझने में लगे हुए हैं. शादियों का सीजन होने के कारण बाजारों में इन दिनों अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है. कई लोग बढ़ते भावों से पहले खरीदारी करने की कोशिश में हैं, जबकि कुछ लोग दामों में और गिरावट की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं.

आने वाले दिनों में दिखने को मिल सकता है उतार-चढ़ाव

उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हो रही हलचल का सीधा असर स्थानीय बाजार पर देखने को मिल रहा है. सोनी ने कहा कि इस हफ्ते लगातार तेजी बनी हुई थी, लेकिन सप्ताह के अंत में कीमतों में थोड़ी नरमी आई है. आने वाले दिनों में भी भावों में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और उम्मीद है कि ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत मिल सकती है.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

December 05, 2025, 06:09 IST

homebusiness

3 दिन की तेजी के बाद गिरावट, राजस्थान में चांदी 2 हजार गिरी, जानें सोने का रेट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj