‘तेरे इश्क में’ की चपेट में आई ‘विक्रम वेधा’, फिल्म ने 7 दिनों में दनादन छापे इतने करोड़, 100 Cr क्लब अब दूर नहीं

Last Updated:December 05, 2025, 05:58 IST
Tere Ishk Mein box office collection day 7: धनुष की रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही है. इस फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले दो दिनों में यह भारत में 100 करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री मार देगी. खास बात है कि ‘तेरे इश्क में’ ने अब ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की ‘विक्रम वेधा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है तेरे इश्क में फिल्म.
नई दिल्ली. साउथ स्टार धनुष की ‘तेरे इश्क में’ पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. कृति सेनन भी फिल्म में लीड रोल में नजर आईं. इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले और ऑडियंस को भी यह बहुत पसंद आई. मजबूत ओपनिंग के बाद भी ‘तेरे इश्क में’ ने वीकडेज पर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. अब इस फिल्म ने ‘विक्रम वेधा’ की लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड तोड दिया है. चलिए बताते हैं कि ‘तेरे इश्क में’ ने अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के ताजा अपडेट के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ ने गुरुवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया. पिछले दिनों के प्रदर्शन की तुलना में यह कम है, लेकिन फिल्म ने वीकडेज पर भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है. फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन 19 करोड़ रहा है, जो रविवार को दर्ज किया गया था. रिलीज के सात दिनों बाद फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब 83.60 करोड़ हो गया है.
View this post on Instagram



